उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शनिवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा शहर गूंज उठा। यहां बदमाशों ने एक के बाद एक तीन लोगों को दिनदहाड़े गोली मार दी, जिसमें दो की मौत हो गई है। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
धरने पर बैठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
मामला बिहार बार्डर से सटे समउर बाजार का है। यहां शनिवार की शाम करीब सवा चार बजे बाजार में अगल-बगल के लोग खरीदारी करने आए थे। वहीं समउर-तमकुहीराज मार्ग पर शराब भट्ठी के पास भी काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 5
हत्या के बाद नाराज हो गए स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
बिहार के गोपालगंज जिले के मझवलिया गांव निवासी धर्मेंद्र (35) भी शराब भट्ठी के पास पहुंचा था कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और धर्मेंद्र को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। घटनास्थल पर ही बगल के गांव बिहार खुर्द बंगला टोला निवासी रामदयाल चौहान (58) मछली बेच रहे थे।
4 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
युवकों को गोली चलाता देख रामदयाल ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उन्हें भी गोली मार दी। इसके बाद तमकुहीराज जाने वाली सड़क से भाग निकले। बाजार में दो लोगों को गोली मारने की खबर सुनकर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। समउर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश पुरी घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत ही धर्मेंद्र व रामदयाल को एक टैंपो में लादकर तमकुहीराज सीएचसी के लिए निकल गए।
एसडीएम समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
- फोटो : अमर उजाला।
घटना से नाराज लोगों ने समउर बाजार के मुख्य तिराहे पर सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया। लोग मृतक के परिजनों को सहायता दिलाने, अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, शराब भट्ठी को समउर बाजार से हटवाने तथा समउर बाजार पुलिस चौकी के साथ बैरियर लगाकर बिहार से आने-जाने वालों की जांच की मांग करने लगे।
मौके पर पहुंचे एसपी विनोद कुमार सिंह, एसडीएम तमकुहीराज एआर फारूकी, सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया, एसओ पटहेरवा अतुल्य कुमार पांडेय आदि पहुंचे। एसडीएम एआर फारूकी ने मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।