फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल हत्याकांड: गोली लगने के बाद एंबुलेंस में पिता से बोली थी लाडली, 'पापा... मैं मरना नहीं चाहती'

Sun, 29 Aug 2021 03:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
काजल गोलीकांड। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुए काजल हत्याकांड की चर्चा पूरे देश में हो रही है। बता दें कि बदमाशों ने जिले के गगहा इलाके के जगदीशपुर भलुवान गांव में पिता की पिटाई का वीडियो बनाते समय काजल को गोली मार दी थी। जब उसके पिता एंबुलेंस से लेकर लखनऊ जा रहे थे तो उसने ऐसी बात कही थी जिसे याद कर पिता राजू नयन सिंह रोने लगते हैं तो जिन लोगों ने भी यह बात सुना सब फफक पढ़ते हैं।

वैसे तो मरना कोई नहीं चाहता है मगर काजल को जब गोली लगी थी तो उसे यह लगने लगा था कि उसकी मौत हो जाएगी। लखनऊ जाते समय काजल ने एंबुलेंस में अपने पिता से कहा 'पापा कुछ करिए कहीं तो मेरा ऑपरेशन करा दीजिए ताकि मैं बच जाऊं, मैं अभी... मरना नहीं चाहती'। उसकी यह बात सुनने के बाद माता-पिता उसे बहुत समझाने की कोशिश किए और बताए कि बेटा लखनऊ में तुम्हारा बेहतर इलाज होगा, तुम्हारी जान बच जाएगी। इस दिलासा ने बहादुर काजल को काफी हिम्मत दी थी और वह चंद मिनट के लिए मुस्कुराई थी।
विज्ञापन

2 of 5
गोली लगने से घायल काजल व उसके पिता। - फोटो : अमर उजाला।
अस्पताल में जाने के बाद उसे लगा कि अब तो उसकी जिंदगी बच जाएगी, मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था। चार दिन तक अस्पताल में इलाज चला ऑपरेशन भी हुआ लेकिन काजल के पेट से गोली नहीं निकाला जा सका जिसने उसकी जान ले ली। लाडली की मौत के बाद माता-पिता टूट से गए किसी तरह से खुद को संभाले हैं और अब उनका एक ही मकसद है कि काजल के कातिलों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। हालांकि नाकाम पुलिस अभी तक एक भी बदमाश को दबोच नहीं सकी है।
विज्ञापन

3 of 5
काजल की हत्या का आरोपी विजय प्रजापति - फोटो : अमर उजाला।
हत्यारों को अभी खोज नहीं पाई पुलिस
राजू नयन सिंह की बेटी काजल की हत्या के आरोपी अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। पुलिसिया कार्रवाई में सुस्ती से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई संगठन लगातार इस मुद्दे में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शनिवार को भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गांव पहुंचकर काजल के परिजनों से मुलाकात की और कातिलों के शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आंदोलन की बात कही।

4 of 5
काजल गोलीकांड। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, जगदीशपुर भलुआन गांव निवासी राजू नयन सिंह बांसगांव कचहरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। इनका विजय प्रजापति से रुपयों के लेन देने का विवाद था। आरोप है कि 20 अगस्त की रात में विजय प्रजापति समेत चार लोग राजू नयन सिंह के घर पहुंचे और उनकी पिटाई करने लगे। राजू नयन सिंह की बेटी काजल (17) पिता की पिटाई का वीडियो बनाने लगी। इस पर विजय प्रजापति ने काजल के पेट में गोली मार दी थी। इलाज के दौरान बीते बुधवार को उसकी मौत हो गई। इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले दिन से ही प्रयास करने का दावा तो कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृत छात्रा काजल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
कातिलों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की नाकामी
काजल के कातिलों की अब तक गिरफ्तारी न होना पुलिस की नाकामी है। आरोपी अगर पकड़े नहीं जाते हैं तो प्रशासन उनके घर पर बुलडोजर चलाए, ताकि यह सजा नजीर बने और कोई भी शख्स इस तरह का दुर्दांत अपराध करने से पहले अंजाम सोचकर ही भयभीत हो जाए। ये बातें भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने जगदीशपुर भलुआन गांव पहुंचकर मृतका काजल सिंह के पिता से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में यदि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और अपराधियों का हौसला इतना बढ़ा हुआ है प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें