फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर शिक्षिका हत्याकांड में आया नया मोड़, अब पुलिस इस जिले में करेगी पूछताछ

Wed, 30 Sep 2020 08:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
मृत शिक्षिका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में शिक्षिका निवेदिता उर्फ डेविना मेजर की हत्या की गुत्थी सुलझाने को अब शाहपुर पुलिस कुशीनगर जाएगी। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस को निर्देशित किया है कि वह कुशीनगर में डेविना मेजर के तैनाती वाले स्कूल में जाकर साथी शिक्षकों और गांव के प्रधान से जानकारी जुटाए।
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, अब तक की जांच में खाली हाथ पुलिस इस घटना के पर्दाफाश में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। खबर है कि शिक्षिका का कुशीनगर में भी कुछ विवाद था। इसलिए पुलिस वहां जाकर जांच करेगी। बीते 20 सितंबर की सुबह सेंट जॉन्स गली में निवेदिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बेटी गोली लगने से घायल है। उसका लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
हत्या के बाद से ही पुलिस लूट की कोशिश, प्रॉपर्टी विवाद और प्रेम संबंध के एंगल पर काम कर रही है, लेकिन अभी तक उसके हाथ ऐसा कोई भी सुराग नहीं लग सका है, जिससे वह घटना का पर्दाफाश कर यह बता सके कि किसने और क्यों हत्या की थी।

4 of 5
लोगों से पूछताछ करते एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
अब एसएसपी ने कुशीनगर में जाकर जांच करने को कहा है। डेविना कुशीनगर के सुकरौली ब्लॉक स्थित प्राइमरी स्कूल, बेंदुआरी में प्रधानाध्यापिका थीं। चर्चा है कि ग्राम प्रधान से उनका मनमुटाव था। कई बार दोनों के बीच बहस भी हुई थी। इसे तस्दीक करने के लिए पुलिस ग्राम प्रधान व स्कूल में तैनात शिक्षक व कर्मचारियों से बातचीत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिक्षिका हत्याकांड के आरोपियों की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापिका का किससे क्या विवाद था, यह जानने की कोशिश की जा रही है। अब तक 50 से अधिक लोगों से इस मामले में पूछताछ हो चुकी है। कुछ और लोग चिन्हित किए गए हैं, जिनसे पूछताछ होनी है। वारदात में शामिल शूटरों की तलाश चल रही है। कोशिश है कि जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश कर लिया जाए।

बदमाश भी नहीं पहचान पा रहे शूटरों को
शूटर को पकड़ने के लिए पुलिस हर किसी से मदद ले चुकी है। यहां तक की सीसी टीवी से मिले फुटेज के फोटो को पुलिस ने बदमाशों को भी दिखाया, मगर वे भी कोई जानकारी नहीं दे सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें