दिल्ली में एमडी की तैयारी कर रही एक युवती से शादी के लिए मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर इंट्रेस्ट भेजकर एक जालसाज ने पिता को विश्वास में लिया और 60 हजार रुपए ठग लिए। जालसाज ने साइट पर खुद को आईएएस बताते हुए प्रोफाइल बना रखा था। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत पर कैंट पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 5
online fraud
- फोटो : demo
थाने में दर्ज केस के मुताबिक जालसाज ने हिमाचल कैडर के आईपीएस अजय यादव के नाम से मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर आईएएस की प्रोफाइल बनाकर ठगी की। पुलिस ने इस प्रकरण में अजय कुमार यादव, उनके पिता रामदुलाने और खाता धारक बाबू हुसैन पर धोखाधड़ी, विश्वास हनन के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले में एफआईआर महादेव झारखंडी निवासी रामकृष्ण एडवोकेट ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
3 of 5
online fraud
- फोटो : demo
पीड़ित ने इसी मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर अपनी बेटी की प्रोफाइल रजिस्टर करा रखी है। बेटी दिल्ली से एमडी के लिए तैयारी कर रही है। एक दिन उन्हें महाराष्ट्र के गोरेगांव वेस्ट, मां दुर्गा चाल निवासी अजय कुमार यादव की ओर से बेटी के विवाह के लिए इंट्रेस्ट मिला। रामकृष्ण ने उसकी प्रोफाइल देखी। प्रोफाइल में अजय ने खुद के बारे में आईएएस का जिक्र करते हुए हिमाचल में ट्रेनिंग दर्शाया था।
4 of 5
online fraud
इतना अच्छा रिश्ता देखकर वे बेहद खुश हुए। उन्होंने पर्याप्त जांच पड़ताल की और फिर उससे बातचीत होने लगी। फिर एक दिन अचानक इमरजेंसी बताते हुए अजय ने 60 हजार रुपये की मदद मांगी। कहा था कि घर पहुंचते ही रकम वापस कर देगा। रामकृष्ण ने जरूरत समझते हुए रकम को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। आरोपित ने रकम को बाबू हुसैन के खाते में मंगाया था।
रुपये मिलने के बाद उसने मोबाइल फोन को बंद कर दिया। उसके बाद गूगल पर सर्च कर वास्तविक अजय कुमार यादव का नंबर हासिल किया गया, जो आईएएस हैं और इस समय हिमाचल में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनसे बात करने पर पता चला कि उनकी प्रोफाइल का गलत इस्तेमाल किया गया है।