फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात नायडू पर एक लाख और रविंद्र भूरा पर 25 हजार का इनाम, तलाश में ताबड़तोड दबिश दे रही पुलिस

Sun, 02 Feb 2020 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
criminals - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के एसीपी ललित मोहन नेगी और यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर विपिन कुमार की हत्या की साजिश रचने वाले कुख्यात शक्ति नायडू पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख और मेरठ पुलिस ने नायडू के साथी रवि उर्फ रविंद्र भूरा पर 25 हजार रुपये के इनाम की संस्तुति की है।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी दिल्ली व मेरठ पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। उनकी तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। वहीं, एसीपी और इंस्पेक्टर की सुरक्षा बढ़ने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

2 of 6
car of criminal - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में खिर्वा रोड पर गुरुवार रात दिल्ली के बदमाश हनी लोहिया की हत्या हुई थी। उसका चाचा तिलकराज गोली लगने से घायल हुआ था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हनी को चार गोली और मेडिकल रिपोर्ट में तिलकराज को पांच गोली लगना बताया गया। वारदात दोनों चाचा भतीजे के गिरोह के सरगना शक्ति नायडू और उसके साथी रवि उर्फ रविंद्र भूरा, ऋतुराज चौधरी व तीन अन्य लोगों ने की थी।

 
विज्ञापन

3 of 6
shakti naydu criminal - फोटो : अमर उजाला
उनके खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस हिरासत में ऋतुराज और तिलकराज से पूछताछ में पता चला कि शक्ति नायडू दिल्ली के एसीपी की हत्या करना चाहता था।

रवि के परिचित का मेरठ में इंस्पेक्टर विपिन कुमार से विवाद हो गया था। नायडू इंस्पेक्टर की हत्या करने मेरठ आया था।

4 of 6
car of criminal - फोटो : अमर उजाला
इस खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस ने नायडू पर एक लाख का इनाम और मेरठ पुलिस ने नायडू व रवि पर 25-25 हजार का इनाम करने की संस्तुति कर दी।

दिल्ली व मेरठ पुलिस नायडू पर इनाम बढ़ाने की तैयारी में लगी हैं। नायडू शातिर अपराधी है, इसके चलते पुलिस ने शनिवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर और पौड़ी समेत कई जगह दबिश दी।
विज्ञापन

5 of 6
tilak raj criminal - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ 
शनिवार को दिल्ली पुलिस की टीम ने हिरासत में ऋतुराज व अस्पताल में भर्ती तिलकराज से पूछताछ की। तिलकराज ने शक्ति नायडू की प्लानिंग के बारे में उन्हें बताया।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने शक्ति नायडू की तलाश शुरू की। आरोपी तिलकराज भी नायडू गैंग का बदमाश है। वह सच बोल रहा है या झूठ, इसकी जांच भी पुलिस कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजय साहनी, एसएसपी 
दिल्ली के बदमाशों का गैंग मेरठ आया था। एक बदमाश की हत्या हुई है। बदमाश शक्ति नायडू और रवि की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कंकरखेड़ा पुलिस की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों पर इनाम किया गया है। नायडू दिल्ली से भी वांछित है। -अजय साहनी, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें