फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहमी: तांत्रिक शक्ति को बढ़ाने के लिए अगवा किया था बच्चा, मासूम के पैर में ठोंकी थी कील

Wed, 25 Aug 2021 05:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर: गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के मटिहानिया सोमाली गांव में पांच साल के गजेंद्र निषाद की हत्या के आरोपी कथित तांत्रिक संतोष निषाद को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। पुलिस से आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि गजेंद्र के घर आना जाना था और फिर तांत्रिक शक्ति बढ़ाने के लिए उसे छत से उठा लाया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए काले गमछे को भी बरामद कर लिया है। जिसकी कतरन हाथ बांधने में इस्तेमाल की गई थी। पता चला है कि बच्चे के पैर में आरोपी तांत्रिक ने कील भी धंसा दिया था।
 
जानकारी के मुताबिक, 18 अगस्त की रात में पांच वर्षीय गजेंद्र निषाद अपनी मां और भाई के पास सोया था। भोर में चार बजे नींद खुलने के बाद जब मां ने उसकी तलाश शुरू की तो वह नहीं मिला। 19 अगस्त की सुबह से घर वाले पुलिस की मदद से तलाश में जुटे थे कि घर से 300 मीटर की दूरी पर उसका शव बरामद किया गया था। गन्ने के खेत में मिले हत्या कर फेंके गए शव की जांच के लिए कई टीमें लगाई गई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर: गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
गजेंद्र के हाथों को पीछे की ओर मोड़कर काले कपड़े से और पैर को कमर में पहनने वाले करधन से बांधा गया था। काले कपड़े का इस्तेमाल होने की वजह से उसी दिन तंत्र मंत्र का संदेह हो गया था और फिर पुलिस ने घर के पास ही रहने वाले तांत्रिक संतोष को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर: गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
पूछताछ के बाद पुलिस ने निशानदेही पर कपड़ा बरामद कर लिया और फिर मंगलवार को उसे जेल भेजा गया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

4 of 5
गोरखपुर: गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तांत्रिक ने हाथ बांधकर तंत्रमंत्र करने की बात तो स्वीकार कर ली है, लेकिन वह बच्चा मां के बगल से उस खेत तक कैसे पहुंचा, इसकी गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। पुलिस अभी तांत्रिक की मदद से इस बात को जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर गजेंद्र खेत तक कैसे पहुंचा?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर: गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
वह खुद आया या उसे लेकर कोई आया? अगर किसी ने बच्चे को वहां पहुंचाया तो वह कौन था? तांत्रिक ने वारदात की है तो इसकी वजह क्या है? इन सवालों में उलझी पुलिस अभी जवाब तलाश रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें