फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया हत्याकांड की तरह यहां भी मौजूद थी पुलिस, भीड़ ने कातिल को दी थी दिल दहलाने वाली मौत

Sat, 17 Oct 2020 09:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गुस्साई भीड़ ने पुलिस से छीनकर आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला था। (File Photo) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुर्जनपुर गांव में हत्या करने वाला आरोपी पुलिस और भीड़ की मौजूदगी के बीच फरार हो गया। इसी मामले से मिलता हुआ एक मामला बीते महीने कुशीनगर में हुई थी। यहां पुलिस की मौजूदगी में एक हत्यारे युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें इसकी पूरी कहानी...

 
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर जुटी भीड़। (File Photo) - फोटो : अमर उजाला।
मामला कुशीनगर जिले के तरयासुजान थानाक्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव का है। यहां राजेश सिंह गांव में ही शिक्षामित्र हैं और इनके छोटे भाई सुधीर सिंह बिहार में अध्यापक थे। दोनों भाइयों का परिवार गोरखपुर के नंदा नगर मोहल्ले में बने अपने मकान में रहता है। दोनों भाई अक्सर गोरखपुर आते-जाते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मृतक हत्यारे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
7 सितंबर 2020 की सुबह करीब सात बजे एक स्कूटी सवार युवक शिक्षा मित्र राजेश सिंह को खोजते हुए दरवाजे पर पहुंचा। युवक ने खुद को राजेश का मित्र बताया और उनसे मिलने आने की बात कही। घर में मौजूद राजेश की मां ने उसे चाय पिलाया और भोजन बनाने लगी।

4 of 6
हत्यारोपी आर्यमन यादव और रोते बिलखते उसके परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान स्नान कर रहे राजेश के छोटे भाई सुधीर सिंह जो सीमावर्ती बिहार प्रांत के पकड़ी में शिक्षक हैं, वे युवक के पास पहुंचे। आरोपी युवक ने सुधीर को देखते ही गोली मार दी। सीने पर गोली लगने की वजह से सुधीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
रोते बिलखते परिजन। (File Photo) - फोटो : अमर उजाला।
गोली की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए और राजेश की मां ने गेट बंदकर शोर मचाना शुरू कर दिया। बाहर से गेट बंद होने के कारण भीड़ देखकर आरोपी राजेश के मकान की छत पर चढ़ असलहा लहराकर दो फायर भी दागे। पुलिस को देखकर आरोपी ने आत्मसमर्पण करने की बात कही। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचकर उसे कब्जे में ले पाती, आक्रोशित भीड़ ने पकड़ लिया। भीड़ ने लाठी-डंडे से पीटकर आरोपी युवक को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोते बिलखते मृत शिक्षक के परिजन।(इनसेट में मृत आरोपी और मृत शिक्षक) - फोटो : अमर उजाला।
एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया था कि घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस पर युवक ने पुलिस टीम पर फायर किया तो जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। पुलिस की फायरिंग के बाद आरोपी युवक ने भागकर एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। पुलिस टीम जब तक वहां पहुंचती, आक्रोशित भीड़ ने कमरे का फाटक तोड़कर आरोपी युवक को अपने कब्जे में कर लिया और पिटाई करने लगी। भीड़ को हटाकर जब तक पुलिस ने युवक को कब्जे में लिया, तब तक उसकी मौत हो गई थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें