फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण का दूसरा पूर्वाभ्यास कल, शहर के 84 बूथों पर मौजूद रहेंगे दो-दो पुलिसकर्मी

Sun, 10 Jan 2021 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
11 जनवरी को फिर से परखी जाएंगी कोविड टीकाकरण की तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला।
कोविड टीकाकरण के पूर्वाभ्यास की तैयारियों से पहले शासन की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। सभी बूथों पर चाक-चौबंद व्यवस्था रखने की बात कही गई। बताया गया कि कभी भी वैक्सीन जिले में पहुंचाई जा सकती है। इसलिए सभी सजग रहें और अपनी तैयारियां पूरी रखें। गोरखपुर के सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 84 बूथों पर 11 जनवरी को ड्राई-रन (पूर्वाभ्यास) होना है। इन बूथों के लिए 51 अस्पतालों का चयन हुआ है। इस बार हर बूथ पर दो-दो पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 10 नोडल अधिकारी हर बूथों की निगरानी करेंगे। सभी कोल्ड चेन प्वाइंट सीसीटीवी कैमरे से लैस भी कर दिए गए हैं। इस काम के लिए 168 वैक्सीनेटर लगाए जाएंगे। इन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
सीएमओ ने बताया कि इस बार बूथों पर 15-15 स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया गया है। टीकाकरण के बाद 30 मिनट स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी के लिए दो विशेषज्ञों की तैनाती भी की गई है। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग में एडी हेल्थ डॉ. जनार्दन त्रिपाठी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज पांडेय सहित डब्ल्यूएचओ के अधिकारी मौजूद रहे।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
हर कोल्ड चेन प्वाइंट पर दो लॉग बुक
सीएमओ ने बताया कि हर कोल्ड चेन प्वाइंट पर दो लॉग बुक रखी जाएगी। एक लॉग बुक में वैक्सीन लगाने वालों के नाम और पते दर्ज किए जाएंगे। दूसरे में उनके नाम दर्ज किए जाएंगे, जो वैक्सीन रूम में जाएगा। इस दौरान कोई भी अधिकारी आता है, तो उसका भी नाम लॉग बुक में दर्ज करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोविड टीकाकरण के दूसरे ड्राई रन की तैयारियों को लेकर शासन की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई है। निर्देश दिया गया है कि सभी तैयारियां पूरी रखें। निर्देश के तहत 84 बूथों पर ड्राई रन की तैयारियां की गई है। सभी बूथों पर इस बार पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इस बार ड्राई-रन 100 फीसदी सफल होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें