गोरखपुरवासियों के लिए नया साल बेहद खास है। यहां जल्द ही यूपी में अब तक का सबसे खास चिड़ियाघर आम जनता के लिए खुल जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही शहरवासियों को 221 करोड़ की लागत से बने प्राणि उद्यान का तोहफा देंगे। यह गोरखपुर के लिए सबसे बड़ी सौगात होगी। आगे की स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 12
गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
शहर के शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान में प्रदेश का पहला इंडोर तितली पार्क बनकर तैयार हो गया है। एक हजार वर्गमीटर में फैले इस इंडोर पार्क में 40 प्रकार की प्रजातियों की तितलियां रखी जाएंगी, जिनमें से कई दुर्लभ होंगी। तितलियों की देखभाल के लिए बीट कीपर की जगह वैज्ञानिक की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 12
गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
चिड़ियाघर में तितलियों के संरक्षण के साथ ही उनके प्रजनन का भी ख्याल रखा जाएगा। इंडोर पार्क में हरियाली और तितलियों के उपयोग में आने वाले तमाम तरह के पेड़ लगाए गए हैं। इंडोर पार्क होने से तितलियों को वायु प्रदूषण या मौसम की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। चिड़ियाघर में लार्वा और प्यूपा के माध्यम से तितलियों के प्रजनन पर खास ध्यान दिया जाएगा। पार्क का तापमान तितलियों के अनुकूल बना रहे इसका विशेष ध्यान रखा गया है।
4 of 12
गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
इन तितलियों को रखे जाने की तैयारी
चिड़ियाघर के इंडोर पार्क में सामान्य प्रजातियों की तितलियों के साथ ग्रेप फाउंट, येलो ऑरेंज टिप, कॉमन वेंडर, ब्लू मोरमोन, स्पॉट स्वार्डटेल जैसी दुर्लभ प्रजाति की तितलियां होंगी। परिसर के अंदर ही इनके भोजन के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 12
गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
123 एकड़ में फैला है प्राणी उद्यान
शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान 123 एकड़ में बनाया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए 282 करोड़ रुपये की शासन ने स्वीकृति दी थी। परिसर में 34 एकड़ का वेटलैंड है। प्रदेश में इतने बड़े क्षेत्रफल वाला यह पहला चिड़ियाघर होगा। देश भर से कुल 220 जानवर यहां लाए जा रहे हैं। कानपुर और लखनऊ के चिड़ियाघर से विभिन्न प्रजातियों के 72 जानवर लाए जाएंगे। विनोद वन के जानवर भी इसी में समाहित किए जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 12
गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
2750 वर्गमीटर में बना है शेर का बाड़ा
चिड़ियाघर में बब्बर शेर के लिए 2750 वर्गमीटर में बाड़ा बनाया गया है। इसमें एक मेल और दो फीमेल बब्बर शेर रखे जाएंगे। इन्हें गुजरात से लाकर लायन सफारी इटावा में रखा गया है।
विज्ञापन
7 of 12
गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
बब्बर शेर के बाड़े के सामने होगा हिरण का बाड़ा
चिड़ियाघर में 16 हिरण रखे जाएंगे। इन्हें बब्बर शेर के सामने बनाए गए बाड़ों में रखा जाएगा। इनके बीच में छह फीट का माउंट बनाया गया है। इससे दोनों एक दूसरे को आमने सामने से नहीं देख सकेंगे। हिरण के लिए छह झोपड़ियां बनाई गईं हैं। बारिश या धूप में इन्हें झोपड़ियों के नीचे ही शरण मिलेगी।
8 of 12
गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां माउंट के साथ ही पाउंड (तालाब) बनाया गया है। कुछ माउंट बनाकर इन पर हरी घास भी बिछा दी गई है। यहां रास्ते पर जानवरों के पदचिन्ह तो होंगे ही पत्थर की कलाकृतियां भी होंगी। चिड़ियाघर घूमने आने वाले बच्चों को इसके माध्यम से जानवरों से परिचित कराया जाएगा।
9 of 12
गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
दिल्ली चिड़ियाघर से लाए जाएंगे 19 जानवर
दिल्ली के नेशनल जियोलॉजिकल पार्क से 19 जानवर लाए जाएंगे। इनमें दो लोमड़ी, तीन दरयाई घोड़ा (हिप्पोपोटामस), दो आकर्षक पक्षी पीजेंट कलिज, दो बोनट बंदर और 10 हिरण, सांभर शामिल हैं। सभी जानवरों को गोरखपुर लाने की अनुमति मिल गई है।
10 of 12
गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
लखनऊ चिड़ियाघर से आएगा रायल बंगाल टाइगर
रायल बंगाल टाइगर लखनऊ चिड़ियाघर से मंगाया जाएगा। साथ ही तेंदुआ, गेंडा, भालू, लकड़बग्घा, मगरमच्छ, घड़ियाल, फिशिंग कैट और भेड़िया को भी रखा जाएगा।
11 of 12
गोरखपुर: गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
10 बाड़ों में रखे जाएंगे विभिन्न प्रजाति के सांप
चिड़ियाघर के अंदर सांपों के लिए 10 बाड़े बनाए गए हैं। इसमें नौ अलग-अलग प्रजाति के सांपों को रखा जाएगा। इनमें चार किंग कोबरा, छह चेक कीलबैक, छह कोबरा समेत अन्य प्रजाति के सांप रखे जाएंगे।
उड़कर शिकार करने वाली मछली भी देख सकेंगे लोग
चिड़ियाघर में उड़कर शिकार करने वाली मछली भी लोग देख सकेंगे। नपभक्षी एलीगेटर गार से लेकर अफ्रीका के मलावी चेक की चिकलेट के साथ अमेरिकन रेड टेल शार्क भी देख सकेंगे। इन्हें रखने के लिए चिड़ियाघर में टैंक बनाया गया है। शीशे के टैंक में इन्हें रखा जाएगा। इसके अंदर देशी-विदेशी 70 प्रजातियों की कुल पांच हजार मछलियां रखे जाने की तैयारी है।