फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका में हुआ विवाद, पुलिस ने थाने में ही करवा दिया दोनों का विवाह

Fri, 08 Jan 2021 07:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
1 of 5
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महुली क्षेत्र के नीबा होरिल गांव के सजातीय युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध था। गुरुवार को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद उत्पन्न हुआ तो प्रेमिका ने डायल 112 नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन

2 of 5
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।
सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाई। शुक्रवार को हुई पंचायत में दोनों की शादी की सहमति बन गई। पुलिस की मौजदूगी में परिजनों ने दोनों की शादी करा दी।
विज्ञापन

3 of 5
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।
नीबा होरिल गांव निवासी 28 वर्षीय जगजीवन पुत्र ओमप्रकाश और उसी गांव की 22 वर्षीय रीमा पुत्री रामबेलास के बीच लंबे समय से नजदीकियां थी। दोनों में किसी बात को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। जिसके कारण रीमा ने डायल 112 नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज करा दी।

4 of 5
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार को दोनों पक्षों को महुली थाने पर बुलाया गया। दोनों पक्ष के बीच सुलह-समझौता हुआ। दोनों की शादी कराने को सहमति बन गई। उसके बाद महुली थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में जगजीवन और रीमा की परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई। पति- पत्नी के रूप में जीवन निर्वहन की दोनों ने कस्में खाईं और एक- दूसरे को माला पहनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।
एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के परिजन आपस में शादी कराने पर रजामंद हुए और फिर उनकी शादी भी करा दी। इस मौके पर रजवंत सिंह उर्फ राजू, अरविंद कुमार, गीता देवी, अजीत, संतोष, पराग, सिकंदर, सीमा आदि मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें