गोरखपुर में नौ माह से अबूझ पहेली बने कोरोना वायरस के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत शनिवार को हो गई। जिले के छह अस्पतालों में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हुआ। जिला अस्पताल में मुख्य कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, एडी हेल्थ डॉ. जनार्दन मणि त्रिपाठी और सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने सुना। इसके बाद 11:19 बजे पर पहला टीका जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज पांडेय को लगाया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 11
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
डॉ. नीरज ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने बताया कि प्रतिरक्षित लोगों को कोविड-19 टीके की अगली डोज के लिए 15 फरवरी की तारीख दी गई है। इसके लिए उनके मोबाइल पर मैसेज भी आएगा। इससे पूर्व 10:40 बजे महिला अस्पताल में एसआईसी डॉ. माला सिन्हा को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। वहीं बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 11:28 बजे मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र राय को पहला टीका लगाया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार, डॉ. डीके श्रीवास्तव, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. वाणी आदित्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 11
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह पिपराइच सीएचसी पर 9:30 बजे पहला टीका डॉ. शकुंतला राय को लगाया गया। सहजनवां में 10:40 बजे पहला टीका स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विक्रम प्रसाद को लगाया गया। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि कोरोना वायरस कि अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। विश्व में तबाही मचाने वाले कोविड-19 वायरस जैसी विकराल समस्या का अब समाधान निकल चुका है। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कुल छह अस्पतालों में भी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में टीके को लांच किया गया। जिले को वैक्सीन की 28130 डोज मिली है।
4 of 11
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
कोविन पोर्टल के मैसेज पर हुआ टीकाकरण
शुक्रवार को दिन में कोविन पोर्टल का सर्वर फेल होने की वजह से स्वास्थ्य कर्मियों को मैसेज नहीं गया। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तरफ से सूची तैयार की थी। लेकिन देर रात 11 बजे के बाद सर्वर ठीक हुआ तो रात में दो बजे के करीब स्वास्थ्य कर्मियों को मैसेज जाने लगा। इस पर कोविन पोर्टल के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
5 of 11
लाइव प्रसारण देखते डीएम, नगर विधायक व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
सूची से सीएमओ का नाम हुआ गायब
स्वास्थ्य विभाग ने जो सूची कोविड टीकाकरण के लिए तैयार की थी, उसमें सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय और आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों का नाम शामिल किया गया था। लेकिन जब कोविन पोर्टल का सर्वर काम करने लगा तो इन लोगों के नाम सूची से गायब हो गई। इसकी वजह से इन्हें टीका नहीं लगाया जा सका। जबकि यह लोग टीका लगवाने के लिए पूरी तरह से तैयार होकर आए थे।
विज्ञापन
6 of 11
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
नहीं हुआ कोई रिएक्शन, टीका पूरी तरह से सुरक्षित
वैक्सीन लगने के बाद सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी निगरानी में 30 मिनट तक रहे। इस बीच उन्हें कोई तकलीफ नहीं हुई। लोगों ने कहा कि कोई रिएक्शन नहीं हुआ है। यहां तक एनाफलेक्सिस किट का प्रयोग तक नहीं किया गया। ऐसे में वैक्सीन से डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
7 of 11
Corona Vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
15 फरवरी को दी जाएगी दूसरी डोज
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिन लोगों को पहला डोज शनिवार 16 जनवरी को दिया गया है, उन्हें दूसरा डोज उसी कंपनी का 15 फरवरी को दिया जाएगा। दूसरा डोज लगाना एकदम अनिवार्य होगा। क्योंकि यह बूस्टर डोज है। ऐसे में इसे हर हाल में स्वास्थ्य कर्मी लगवाएं। बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भी जाएगा। इसके अलावा उन्हें कार्ड भी दिया गया है। उस कार्ड में भी तारीख का जिक्र किया गया है।
8 of 11
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
बिना पंजीकरण के नहीं लग सकता टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण के कोरोना वैक्सीन नहीं लगवा सकता है। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण के बाद ही सत्र स्थल और समय की जानकारी दी जाएगी। फोटो आईडी पंजीकरण और सत्यापन दोनों के लिए जरूरी है। कोरोना वैक्सीनेशन के बाद लाभार्थी को उनके मोबाइल नंबर पर एक क्यूआर कोड आधारित प्रमाण पत्र भी भेजा गया है।
9 of 11
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
अनुपस्थित कर्मियों की बनेगी सूची
टीकाकरण अभियान के पहले दिन कई ऐसे लोग भी रहे जिनका नाम कोविन पोर्टल पर पंजीकृत था लेकिन वह टीकाकरण के समय नहीं आए। अनुपस्थित लोगों की अब एक अलग सूची तैयार होगी। इन लोगों को टीकाकरण के लिए अलग से समय दिया जाएगा।
10 of 11
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
महिला कर्मियों में दिखा गजब का उत्साह
कोरोना वैक्सीनेशन से पहले अधिकारियों और मीडिया का हुजूम देख ड्यूटी में तैनात महिला कर्मी थोड़ा असहज महसूस कर रही थी। लेकिन जैसे ही टीकाकरण की शुरुआत हुई तो उनमें गजब का उत्साह देखने को मिला। महिला अस्पताल में सुरक्षा में मौजूद कांस्टेबल प्रियंका भारती और मोहनी यादव सूची से मिलान करके ही वैक्सीनेटर के पास जाने दे रही थीं। इसी तरह जिला अस्पताल में तैनात कांस्टेबल हेमलता और शशिबाला ने भी सूची का मिलान करने के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया।
इन लोगों के सहयोग से लगाया गया टीका
जिला अस्पताल में नुजहत प्रवीण, विनीता सिंह, ममता मौर्या, वर्तिका वर्मा, शकुंतला, संजू कुशवाहा के सहयोग से टीकाकरण का काम पूरा हुआ। इसी तरह महिला अस्पताल में शोभा सिंह, अनुष्का सिंह के सहयोग से टीकाकरण का काम पूरा हुआ। इस दौरान जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. अभय श्रीवास्तव, केएन बरनवाल, केपी शुक्ला, डॉ. एसी श्रीवास्तव, महिला अस्पताल में नोडल अधिकारी अमरनाथ जायसवाल, फार्मासिस्ट गिरिजा पति त्रिपाठी, मैनेजर कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।