फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दो हजार तक सिमटी कोरोना की जांच, दीपावली और छठ बढ़ा सकती हैं मुश्किलें

Tue, 09 Nov 2021 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रतिदिन पांच हजार आरटीपीसीआर जांच कराने को कहा गया था, हो रही है दो हजार, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बाहर से आने वाले यात्रियों की नहीं की जा रही है जांच
विज्ञापन
1 of 5
त्योहार आते ही लापरवाह हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में प्रतिदिन पांच हजार आरटीपीसीआर जांच कराने को कहा गया था, परंतु आरटीपीसीआर जांच दो हजार के आसपास और एंटीजन जांच 500 के आसपास की जा रही है। यह हाल तब है, जब दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए शासन ने कोविड की जांच बढ़ाने के आदेश दिए थे। इससे पहले रोजाना पांच हजार नमूनों की जांच की जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण से जिले को मुक्ति मिल चुकी है, फिर भी शासन ने त्योहार को देखते हुए जांच के निर्देश दिए थे। जिससे दोबारा संक्रमण न फैल सके। शासन का मानना है कि पूर्वांचल की बड़ी आबादी मुंबई, केरल सहित अन्य राज्यों में रहती है।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना जांच - फोटो : PTI
दीपावली और छठ का त्योहार बड़ा है। ऐसे में लोग त्योहार पर बाहर से घर आए हैं। चूंकि गोरखपुर बड़ा सेंटर हैं, ऐसे में यहां भीड़ अधिक होगी। ऐसी स्थिति में बाहर से आने वालों की जांच जरूरी है। अगर जांच नहीं होगी तो सही समय पर संक्रमण का पता नहीं चलेगा, जबकि इस बार संक्रमण के तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
इसके बावजूद जांच का दायरा नहीं बढ़ रहा है।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से न तो मरीजों की ट्रैकिंग की जा रही है, न ही रेलवे और बस स्टेशनों पर यात्रियों की जांच कराई जा रही है। ऐसे में अगर एक भी व्यक्ति संक्रमित आता है तो वह कई लोगों को संक्रमित कर सकता है।

4 of 5
Gorakhpur Covid Test - फोटो : अमर उजाला।
विशेषज्ञों का कहना है कि एक व्यक्ति कम से तीन लोगों को संक्रमित कर सकता है। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों में सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi
 जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। जो लोग टीकाकरण से वंचित हैं, वह बूथों पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं। किसी भी बूथ पर भीड़ नहीं हो रही है। ऐसे में टीका लगवाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें