फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: आसमान छूने लगे हैं इन फलों के दाम, स्वाद से ज्यादा लोग इम्युनिटी पर दे रहे हैं ध्यान

Fri, 30 Apr 2021 01:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण के इस भयानक दौर में इम्युनिटी बढ़ाने वाले फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। पिछले 15 दिनों में कुछ फलों के दाम दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं। कई फलों ने तो दोहरा शतक तक लगा लिया है। इन दिनों बाजार में आवश्यक खरीदारी के साथ-साथ लोग इम्युनिटी बढ़ाने वाले फलों की खरीदारी जरूर कर रहे हैं। पहले जिन खट्टे तथा कड़वे स्वाद वाले फलों के प्रति इक्के-दुक्के लोगों का रुझान रहता था। वहीं अब आम तौर पर स्वाद से ज्यादा लोग इम्यूनिटी पर ध्यान देने लगे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर।
कोरोना संक्रमण काल में विटामिन-सी वाले फलों के भरपूर उपयोग करने की सलाह का बाजार पर असर देखा जा रहा है। आवक की तुलना में मांग बढ़ने से जो संतरा 15 दिनों पहले 80 से 100 प्रतिकिलो की दर बिक रहा था। उसके दाम इन दिनों 180 से 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इसके साथ ही कीवी के दामों में चार गुने का अंतर आया है। 10 रुपये पीस बिकने वाला कीवी 40 से 50 रुपये पीस बिक रहा है। 80 रुपये प्रति किलो बिकने वाले मौसमी फल अब बाजारों में 140 से 160 रूपये किलो तक बिक रहे हैं। इम्युनिटी बढ़ाने वाले फलों के अलावा भी अन्य फलों के दामों में भारी उछाल आया है। सेब ने भी फुटकर बाजार में दोहरा शतक लगा लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
नींबू के दामों में भी भारी उछाल
इन दिनों बाजारों में नींबू के दाम में भी बेहिसाब वृद्धि हुई है। जो नींबू 15 दिनों पहले पांच रुपये पीस मिल रहे थे, वह नींबू अब दस रुपए में बिक रहे हैं। नींबू में पर्याप्त मात्रा में विटमिन सी होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है। ऐसे में जब इन दिनों कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है तो नींबू की मांग भी खूब बढ़ रही है।

4 of 6
फल खरीदती महिला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मांग के तुलना में नहीं हो रही आवक
फल व्यवसायी संतोष गुप्ता ने बताया कि इन दिनों मंडी में मांग की तुलना में फलों की आवक नहीं हो रही है। ऐसे में कोरोना के कारण फलों की मांग बढ़ने से इनके दामों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। संतरा, कीनू, कीवी आदि इम्युनिटी बढ़ाने वाले फलों के दामों में पिछले 15 दिनों में दोगुने से ज्यादा की वृद्धि हुई है। आगे भी लोगों को फलों की बढ़ती कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक हैं फल
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ अखिलेश सिंह ने बताया कि कोरोना काल में फलों के सेवन से इम्युनिटी को बेहतर और मजबूत किया जा सकता है। फलों में मौजूद पोषक तत्व इम्युनिटी प्रदान करने में सहायक है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कीवी, संतरा, कीनू, अंगूर, आम, सेब आदि फल का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। इसके अलावा बादाम, काजू, अंजीर आदि सूखे मेवे भी इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
फल थोक  फुटकर (दाम प्रति किलोग्राम)
संतरा 160  से 180   180 से 200
सेब 180 से 200 200 से  240
अंगूर 80 से 100 100 से 120
मौसमी 100 से 120 140 से 160
कीवी 40 प्रतिपीस 50 प्रतिपीस
अनार 100 से 120 140 से 160

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें