देवरिया जिले के 15 वर्षीय एचआईवी पीड़ित किशोर में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं 67 दिन बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोई संक्रमित भर्ती हुआ है। देवरिया के दो और संदिग्धों का भी बीआरडी में इलाज चल रहा है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में 67 दिन बाद एक बार फिर एक कोरोना मरीज भर्ती हुआ है। देवरिया का रहने वाला 15 साल का किशोर कोरोना संक्रमित मिला है। किशोर पहले से ही एचआईवी पॉजिटिव भी है। कोरोना की आशंका में देवरिया के दो और मरीज भी कोविड वार्ड में भर्ती हैं। सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर छह नवंबर को कोरोना मुक्त हो चुका है। इस बीच कर्नाटक में दो मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। इन सबके बीच देवरिया के रहने वाले किशोर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मदारों की पेशानी पर चिंता की लकीरें पड़ने लगीं हैं। किशोर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एआरटी में रूटीन जांच के लिए आया था। इस बीच उसमें कोविड के लक्षण दिखने पर जांच के लिए सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसे इलाज के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
2 of 5
बीआरडी मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके पहले 25 सितंबर को मेडिकल कॉलेज के 300 बेड वार्ड में कोई कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती किया गया था। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज पहुंचे देवरिया के ही दो मरीजों में कोविड के लक्षण नजर आने पर उन्हें भी कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। हालांकि, वार्ड में उन्हें ऐसे बेड पर रखा गया है, जिससे कि वे निगेटिव होने की दशा में संक्रमण से बच सकें। दोनों संदिग्ध मरीजों का नमूना लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है।
300 बेड के कोविड वार्ड में इलाज शुरू
कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती करने के साथ ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज का 300 बेड कोविड वार्ड शुक्रवार से फिर शुरू हो गया है। जरूरत पड़ने पर अब वार्ड में मरीज भर्ती किए जाएंगे। यह कदम एहतियातन उठाया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि तीनों मरीज देवरिया के रहने वाले हैं, फिर भी सतर्कता जरूरी है। प्रारंभिक उपचार के बाद मरीज ठीक हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक
- फोटो : अमर उजाला।
जीनोम सीक्वेसिंग के लिए जा सकता है नमूना
किशोर के पॉजिटिव आने के बाद नए वैरिएंट की जानकारी के लिए जीनोम सीक्वेसिंग के लिए नमूना लिया जा सकता है। डॉक्टर किशोर की ट्रैवेल हिस्ट्री से लेकर अन्य जानकारियां इकट्ठा कर रहे हैं। इसके अलावा देवरिया सीएमओ को इसकी जानकारी भी दे दी गई है। जिससे की किशोर के घर और उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा सके।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इन लक्षणों पर कोविड जांच की सलाह
बुखार, खांसी, शरीर दर्द अथवा सिरदर्द, सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलना, स्वाद अथवा खुशबू की संवेदना का चले जाना, बुखार के साथ दस्त, बुखार के साथ त्वचा पर चकत्ते।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
इन लक्षणों पर लें अस्पताल की मदद
लगातार कई दिनों तक 101 डिग्री से ज्यादा बुखार, सांस फूलना, सांस लेने में परेशानी, ऑक्सीजन का स्तर 94 फीसदी से कम होना (थोड़ी देर पल्स ऑक्सीमीटर से लगातार देखने पर), रोगी में मानसिक भ्रम की स्थिति।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि देवरिया का रहने वाला एक किशोर कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह एचआईवी पॉजिटिव भी है। 300 बेड के कोविड वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा दो संदिग्धों को भी भर्ती कर आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना भेजा गया है। काफी समय बाद कॉलेज में कोई संक्रमित भर्ती हुआ है।