गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
दिन और रात के तापमान में मात्र चार डिग्री का अंतर
सोमवार को रविवार की तुलना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आई। दिन और रात के तापमान में मात्र चार डिग्री का अंतर रहा। जहां, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री रहा। इसके अलावा, रविवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री था, जो सोमवार को लुढ़ककर आठ डिग्री हो गया। वहीं, दिन का तापमान रविवार की तुलना में चार डिग्री कम रहा।
मंगलवार को भी है मौसम खराब
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि सोमवार को लगातार दूसरे दिन शीत दिवस रहा। मंगलवार को भी यहीं हाल मौसम का है। दरअसल, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा तेज पछुवा हवाएं भी चल रही हैं। इस वजह से मैदानों में ठंड बढ़ी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी और दिन का तापमान 16-17 डिग्री के आसपास रहेगा।