आरोग्य स्वास्थ्य मेले में सीएम योगी एक बच्चे को गोद में लेकर पुचकारने लगें।
- फोटो : अमर उजाला।
स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं रहीं उपलब्ध
खोराबार में लगे मेले में स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहीं। फिजीशियन, मानसिक रोग, बाल रोग, दवा वितरण, आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड वितरण, नेत्र रोग, महिला विशेषज्ञ, दंत रोग, परिवार कल्याण, आर्थो सर्जन, टीबी, टीकाकरण, आयुष, सेनेटरी नेपकीन वितरण, पैथोलॉजी के अलावा स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के काउंटर लगाए गए थे। आयुष के तहत आचार्य राजशेखर यादव के नेतृत्व में प्रमोद यादव, रानी चंद्रा, पूजा गुप्ता, जूली सिंह, श्यामबली मिश्र आदि ने मंच पर योगासन कर लोगों को स्वस्थ रहने का मंत्र दिया।