हर साल की तरह बीते साल भी गोरखपुर में घंटाघर से होली के लिए रथ के साथ शोभायात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा के शुरू होने से पहले हजारों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। रथ पर ही अबीर, गुलाल के अलावा बाल्टी में रंग घोल कर रखा गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कपड़ों के ऊपर से रेनकोट और आंख पर काला चश्मा पहना हुआ था। वे कुछ लोगों के साथ रथ पर ही सवार थे।