फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS के होली उत्सव में खूब उड़े अबीर-गुलाल, ढोल-मजीरे के धुन पर जमकर झूमे लोग

Mon, 09 Mar 2020 05:08 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
rss holi celebration - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से सोमवार को गोरखपुर के लालडिग्गी पार्क में फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोग आए और होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

2 of 5
rss holi celebration - फोटो : अमर उजाला
ढोल-मजीरे की धुन पर फाग गीत गाते हुए नाचते झूमते नजर आएं। खूब अबीर-गुलाल उड़ाए गए। आरएसएस की होली में खूब मस्ती और हंसी-ठिठोली हुई। लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

3 of 5
rss holi celebration - फोटो : अमर उजाला
विभाग संघ चालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाला है। समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाकर आपसी सौहार्द कायम करने का संदेश देता है।

4 of 5
rss holi celebration - फोटो : अमर उजाला
प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि होली पर गिले- शिकवे भुलाकर एक दूसरे से गले मिलें और सभी भेदभाव मिटा दें। सभी लोग आपसी भाईचारे से होली मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rss holi celebration - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, ओम जालान दक्षिण भाग संघचालक, प्रदीप, विभाग कुटुंभ प्रबोधन प्रमुख, अरुण प्रकाश मल्ल विभाग संपर्क प्रमुख, जगदीश विभाग प्रौण प्रमुख, मनोज जालान गीता नगर संघचाल, नंद किशोर, शैलेद, मनोज कश्यप, सतीश चंद्र भानु, राजाराम, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें