यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
दिवाली पर देते हैं खास तोहफा
पिछली दिवाली कुसम्ही जंगल के वनटांगियों के लिए बेहद खास थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जंगल तिनकोनिया नंबर-3 में कई परिवारों का गृह प्रवेश कराया था। वनटांगिया के दीपक जलाए। खीर और हलवा भी खाया था। इससे परिवार गदगद दिखे। पिछली दिवाली तक इस वनटांगिया गांव में 85.876 हेक्टेयर खेती की जमीन, 9.654 हेक्टेयर आवासीय जमीन, 788 मुख्यमंत्री योजना के आवास, 895 शौचालय, 49 को निराश्रित पेंशन, 38 को दिव्यांग पेंशन, 125 को वृद्धा पेंशन, 647 को सौभाग्य योजना का बिजली कनेक्शन, 895 को अंत्योदय राशनकार्ड और 600 को उज्ज्वला योजना का रसोई गैस कनेक्शन मिल चुका था।