फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार: सीएम योगी महिला की फरियाद सुनकर हुए नाराज, पुलिस को लगाई फटकार

Fri, 18 Jun 2021 08:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के तीसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में नित्य दिनचर्या के बाद जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निदान का निर्देश दिया। जनता दरबार में सैकड़ों फरियादी आए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ एक-एक कर फरियादियों के पास गए। सबकी समस्या सुनने के साथ प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश भी दिया।

गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी से एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया पुलिस दुष्कर्म का केस नहीं दर्ज कर रही है। ऐसे में सीएम योगी ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। आनन-फानन पुलिस ने महिला की तहरीर पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया।

इसके अलावा महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी युवक के घर पुलिस ने दबिश दी और एक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि महिला कई महीने से चौकी, थाने का चक्कर लगा रही थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। मामला कैंट थाने का है।
विज्ञापन

2 of 5
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाता तो लोग अपनी समस्याओं को लेकर उन तक नहीं पहुंचते। निश्चित रूप से कहीं न कहीं अफसर जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। जनता की समस्या को लेकर अफसरों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री जनता दर्शन के लिए हिंदू सेवाश्रम में करीब दो घंटा रहे।

 
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
इससे पहले मंदिर में मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। सुबह उन्होंने सबसे पहले नाथ पंथ के आदि गुरु गोरक्षनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और फिर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण करने के क्रम में मुख्यमंत्री हमेशा की तरह गोशाला गए और करीबा आधा घंटा गायों के बीच गुजारा।

4 of 5
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
जनता दर्शन के बाद वह मंदिर कार्यालय में आए और वहां अपने कक्ष में बैठकर बारी-बारी से उन लोगों से मुलाकात की, जो उनसे मिलकर आशीर्वाद लेने के लिए तड़के से पहुंचे हुए थे। उनमें ज्यादातर नए बने प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों से मुलाकात करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 100 लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों से मिलने और इसे लेकर संवाददाताओं से बातचीत करने के बाद वह मंदिर से बलिया के लिए रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें