फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देवरिया में मिलेगी इलाज की उच्च स्तरीय सुविधा, नहीं जाना पड़ेगा लखनऊ और दिल्ली'

Sun, 27 Sep 2020 09:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

  • जिले से है आत्मीय लगाव, यहां विकास की प्रक्रिया को अग्रणी रखना हमारी जिम्मेदारी
  • मेडिकल कॉलेज का निर्माण बड़ी उपलब्धि, किसान बिल का विरोध करने वाले किसान विरोधी
  • कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- बस बूथ जीतो, चुनाव जीत जाएंगे
  •  
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लोगों को अब इलाज के लिए दिल्ली और लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। जिले में ही उन्हें इलाज की उच्चस्तरीय सुविधा मिलेगी- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चीनी मिल परिसर में एक सभा को संबोधित करते हुए, देवरिया के लोगों को यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देवरिया के विकास को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी है और आगे भी रहेगी।
विज्ञापन

2 of 5
दीप प्रज्ज्वलन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन करने के साथ ही स्व. विधायक जन्मेजय सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किया। उप चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से कहा कि बस बूथ जीतो, चुनाव जीत जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी अतिवृष्टि से देवरिया एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा है, जिसके कारण शुक्रवार को जनपद के विकास के लिए परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास ऑनलाइन करना पड़ा। देवरिया के साथ मेरा आत्मीय लगाव है। यहां की समस्याओं को जानता हूं तथा समाधान के लिए तत्पर हूं।

4 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
इससे पहले जौनपुर में मुख्यमंत्री ने सभा में कहा कि किसान बिल का विरोध करने वाले किसान विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि यह बिल किसानों को दलालों-बिचौलियों से मुक्ति दिलाने वाला है। बिल लागू होने के बाद किसानों का शोषण नहीं होगा, लेकिन उन्हें यह बिल रास नहीं आ रहा जिन्होंने अब तक किसानों का शोषण किया है। अपनी लूट खत्म होती देख ये लोग किसानों को बरगला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्यांगों से बातचीत करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार को किसानों का सच्चा हितैषी बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें