फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी ने कन्याओं के पांव धोकर मातृ शक्ति की आराधना की, तस्वीरों में मुख्यमंत्री का कन्या पूजन

Fri, 11 Oct 2024 12:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर स्थित अपने आवास परिसर के प्रथम तल पर परंपरागत रूप से पीतल के परात में जल से सभी नौ कन्याओं के बारी-बारी पांव धोये। उनके माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत और शक्तिपीठ की वेदी पर उगाई गई जई का तिलक लगाया।
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कन्या पूजन अनुष्ठान में सीएम योगी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव धोए, उनका विधि विधान से पूजन किया, चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया। 
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर स्थित अपने आवास परिसर के प्रथम तल पर परंपरागत रूप से पीतल के परात में जल से सभी नौ कन्याओं के बारी-बारी पांव धोये। उनके माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत और शक्तिपीठ की वेदी पर उगाई गई जई का तिलक लगाया। माला पहनाकर, चुनरी ओढ़ाकर, उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया - फोटो : अमर उजाला
पूजन के बाद इन कन्याओं को मंदिर की रसोई में पकाया गया ताजा भोजन प्रसाद सीएम योगी ने अपने हाथों से परोसा। इन नौ कन्याओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पहुंची बालिकाओं और बटुकों को भी पूजनोपरांत श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा दिया गया।

4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्यार-दुलार पाकर नन्हीं बालिकाओं व बटुकों की प्रसन्नता देखते ही बन रही थी। सत्कार और स्नेह के भाव से मुख्यमंत्री ने एक-एक कर नौ कन्याओं व बटुक भैरव के पांव पखारे और पूजन किया। इस दौरान सीएम योगी के हाथों दक्षिणा मिलने से सभी बालिकाएं काफी प्रफुल्लित दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया - फोटो : अमर उजाला
पूजन के बाद भोजन परोसते समय सीएम निरंतर संवाद भी करते रहे। यह भी ख्याल रखते रहे कि किसी भी बालक-बालिका की थाली में प्रसाद की कोई कमी न रहे। इसे लेकर वह मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोगों को निर्देशित करते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें