उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सर्किट हाउस में गोरखपुर के भाजपा सांसद व विधायकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। सबसे कहा कि पिछले दस दिनों में जो कुछ हुआ, उससे पार्टी की छवि खराब हुई है। सभी जनप्रतिनिधि आपसी एकता बनाए रखें। सोशल मीडिया पर कुछ लिखने या मीडिया में जाने से पहले सरकार, संगठन की छवि की चिंता जरूर करें। मुख्यमंत्री ने नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल को फटकार लगाई और कहा कि मेरे लिए गोरखपुर की छवि व विकास किसी भी व्यक्ति से ज्यादा महत्वपूर्ण है। पार्टी का अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।