फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday of CM Yogi: बचपन की इन तस्वीरों को देखकर नहीं पहचान पाएंगे कौन हैं सीएम योगी?

Sat, 05 Jun 2021 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 11
सीएम योगी की तस्वीर। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूर्वाश्रम (संन्यास से पहले) जन्मदिन 5 जून को मनाया जाता है। यह मुख्यमंत्री योगी का 50वां जन्मदिन है। हालांकि सीएम योगी कभी इस जन्मदिन को मनाते नहीं हैं। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व गृहमंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। राष्ट्रपति कोविंद व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सीएम योगी से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की जबकि अन्य नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के अत्यंत कर्मठ और लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए वे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उ. प्र. उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें। आज हम आपको सीएम योगी के बचपन की खास 10 तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इन्हें देखकर आपको यकीन नहीं होगा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....


 
विज्ञापन

2 of 11
सीएम योगी की तस्वीर। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी के बचपन का नाम अजय था। यह तस्वीर पौड़ी जिला स्थित पंचूर गांव में उनके घर के सामने की है।
विज्ञापन

3 of 11
योगी आदित्यनाथ की तस्वीर। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
योगी आदित्यनाथ स्कूल के दिनों में कुछ इस तरह दिखते थे।

 

4 of 11
सीएम योगी की तस्वीर। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी बाएं से प्रथम अपने भाई बहनों के साथ बैठे हुए हैं। यह तस्वीर उनके घर के सामने की है।

 
विज्ञापन

5 of 11
सीएम योगी की तस्वीर। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
यह तस्वीर 1990 की है, इसमें सीएम योगी कोटद्वार पीजी कॉलेज के अपने सहपाठियों के साथ तारकेश्वर भ्रमण पर गए हुए थे। इसमें काला चश्मा पहनकर सीएम योगी बैठे हैं।

 
विज्ञापन

6 of 11
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
1991 में ऋषिकेश में सीएम योगी अपने दोस्त संदीप बिष्ट के साथ।

 
विज्ञापन

7 of 11
सीएम योगी अदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
यह तस्वीर 1991 की है। इसमें सीएम योगी अपने साथियों के साथ कालागढ़ जा रहे हैं। वह इसमें बाएं से प्रथम नंबर पर हैं।

8 of 11
अपने दोस्तों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
तारकेश्वर भ्रमण के दौरान सीएम योगी अपने साथियों के साथ एक ढाबे पर जलपान करते हुए। इस तस्वीर में वे बाएं से तीसरे नंबर पर हैं।

 

9 of 11
योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
यह तस्वीर सीएम योगी के ठीक सन्यास ग्रहण के बाद की है।

 

10 of 11
योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
संन्यास ग्रहण की प्रक्रिया के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन

11 of 11
योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
1994 में 15 फरवरी को सीएम योगी पंत दीक्षा की प्रक्रिया पूरी करते हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें