फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-बस्ती मंडल में फूंका गया चीन के राष्ट्रपति का पुतला, लोगों ने कहा- नहीं चाहिए चाइनीज सामान

Wed, 17 Jun 2020 07:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 8
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
चीन की हरकत से नाराज लोगों ने गोरखपुर और बस्ती मंडल में जगह-जगह चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया। सीमा पर हुए संर्घष में भारतीय जवानों की शहदात पर लोगों ने चीन को मुहतोड़ जवाब देने की बात पर जोर दिया।
विज्ञापन

2 of 8
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में चीन सैनिकों की कायराना हरकत के पर सभी राजनीतिक पार्टियां, व्यापारी दल व आम नागरिकों ने एक सुर में चीन का विरोध किया। अपने विरोध को दिखाने के लिए उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला व झंडा जलाकर विरोध जताया। वहीं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

3 of 8
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले के सिसवा में रामजानकी मंदिर परिसर में व्यापारियों ने पुतला जलाया तो नौतनवां में पूर्व सैनिको ने चीन के खिलाफ नारेबाजी कर पुलता फूंका। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के इनायत नगर चौराहे पर बबलू चौरसिया के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश पाल ने बैठक कर चीन के खिलाफ रोष प्रकट किया। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

 

4 of 8
Deoria news - फोटो : अमर उजाला।
देवरिया जिले में भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने गलवां घाटी में शहीद सेना के जवानों को शहर के रामगुलाम टोला बेरमहिया बाबा परिसर में श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि गलवान घाटी में मां भारती के वीर सपूतों ने देश के सीमा की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। जवानों का यह बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। चीन को उसके शातिराना हरकत का मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 8
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर जिले में बार्डर पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प और इसमें भारतीय सैनिकों के शहीद होने की घटना से लोग गुस्से और गम में हैं। लोगों का कहना है कि अब चीन भी पाकिस्तान जैसा दुश्मन बनता जा रहा है। लिहाजा चीन के साथ कोई व्यापारिक संबंध नहीं रखना चाहिए। लोग चीन के सामानों को नहीं खरीदने की बात कह रहे हैं। रामकोला रोड पर रेडिमेड वस्त्र विक्रेता सुरेश शर्मा का कहना है कि चीन हमेशा भारत को अस्थिर करने की कोशिश में लगा रहता है। वर्तमान घटना भी उसका ही परिणाम है। ऐसे देश से बचना जरूरी है।
विज्ञापन

6 of 8
शहीद जवानों के लिए दो मिनट का रखा मौन। - फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर में पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में हुए हिंसक झड़प के बीच लोगों ने चीन पर नाराजगी जताई है। जिले की जनता में सैनिकों की शहादत और चीन की इस नापाक हरकत के खिलाफ रोष है। देश के वीर जवानों की शहादत को सलाम करते हुए लोगों ने चीन को हर स्तर पर सबक सिखाने की मांग की।
विज्ञापन

7 of 8
शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखते कांग्रेस पार्टी के लोग।। - फोटो : अमर उजाला।
शहीद वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि
सिद्धार्थनगर में गलवां घाटी में चीनी सेना से खूनी संघर्ष में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों को बुधवार को कांग्रेस कार्यालय पर शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन वीर सपूतों को नमन है। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अली अहमद, अनिल सिंह अन्नू, रंजना मिश्रा, देवेंद्र कुमार गुड्डू, अशोक, कैलाश पंक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

8 of 8
Basti news - फोटो : अमर उजाला।
बस्ती जिले में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत को लेकर जनता गुस्से में है। समाजवादी पार्टी के नेता सिद्धार्थ सिंह ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के दुबौलिया ब्लॉक के सैनिया चौराहे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेता ने कहा कि चीन को करारा जवाब देने की जरूरत है। इस दौरान रामबाबू पांडेय, झिन्नेलाल यादव, नितिन चौबे, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें