चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत गुरुवार की देरशाम तक गोरखपुर पहुंच गए। यहां पहुंचे ही वह सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात कर गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए। इस दौराना गोरखनाथ के सामने माथा भी टेका। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
बता दें कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का संस्थापक दिवस समारोह शुक्रवार से शुरू होगा। इसमें सीडीएस बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जनरल बिपिन रावत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वह ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा एवं सभा मंच का लोकार्पण करेंगे।
मीडिया प्रभारी डॉ. फूलचंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सबसे बड़े अकादमिक आयोजन में हर साल 12 हजार से अधिक विद्यार्थी और ढाई हजार से अधिक शिक्षक व कर्मचारी शामिल होते थे। इस बार कोरोना महामारी है। लिहाजा, यह संख्या 2500 के अंदर रहेगी। जनरल बिपिन रावत शोभायात्रा को रवाना करेंगे।