फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर आते ही ये पांच काम जरूर करते हैं CM योगी, देखते ही दौड़ी आती हैं 'गौरी-गायत्री'

Sat, 01 Feb 2020 10:16 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 6
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइफस्टाइल - फोटो : cm yogi adityanath
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइफस्टाइल को तो आमतौर पर सभी जानते हैं लेकिन उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें आप नहीं जानते होंगे। योगी को कुछ चीजों से इतना लगाव है कि गोरखपुर पहुंचते ही वह अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भी इनके लिए वक्त निकाल ही लेते हैं, फिर चाहे वह गंगा या गायत्री हों, अंगद-हनुमान हों या फिर कालू हों।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर निवासी एक शुभचिंतक व उन्हें बेहद करीब से जानने वाले एक सज्जन बताते हैं कि 'सादा जीवन उच्च विचार' पर ही योगी जी की दिनचर्या टिकी है। ईमानदारी ही उनकी पूंजी है। वे भ्रष्ट व्यक्ति को पसंद नहीं करते फिर चाहे वह कितना ही सगा क्यों न हो। तेज-तर्रार से दिखने वाले योगी स्वभाव से बेहद विनम्र और संवेदनशील भी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बच्ची से दुलार करते जनता दरबार में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
योगी जी को बच्चों से बहुत प्रेम है। वे कहीं भी जाएं और उन्हें कोई बच्चा मिल जाए तो बिना पुचकारे वह नहीं रह पाते। ये भी पता चला कि अगर योगी जी कहीं बच्चों के लिए ही खास किसी गांव में गए तो टॉफी जरूर लेकर जाते हैं। गोरखनाथ मंदिर में भी टॉफियां रखी रहती हैं। जब भी योगी जी यहां आते हैं, तो मंदिर आए बच्चों को टॉफी जरूर देते हैं।

 

4 of 6
योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखपुर आते हैं तो सुबह जनता दरबार में जरूर हाजिरी देते हैं। बीते दिन भी उन्होंने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को उन्हें हल करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएम योगी को गौ सेवा बहुत प्रिय है। गोरखपुर में इनकी गोशाला है, जहां देसी नस्ल की 500 गायें हैं। सभी के नाम रखे गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
योगी आदित्यनाथ
योगी जी जैसे ही यहां पहुंचकर गायों के नाम गंगा, गायत्री, गौरी, सरस्वती, राधा, छोटी आदि लेकर पुकारते हैं, सभी उन्हें आकर घेर लेती हैं।गौशाला में कई सांड  भी हैं। इनमें से नंदू और शंभू योगी जी को बहुत प्रिय हैं। वे भी नाम लेते ही पहुंच जाते हैं। सीएम योगी के पास एक पालतू कुत्ता भी है, जिसका नाम कालू है। गोरखपुर पहुंचते ही वह इनकी गोद में आकर बैठ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
योगी आदित्यनाथ
यही नहीं, अंगद और हनुमान भी इनके बुलाने पर आ जाते थे। जी हां, ये दो बंदर थे, जो गोरखनाथ मंदिर के आसपास ही रहते थे। योगी जी के बुलाने पर वे आकर बैठ जाते थे। फिलहाल, आजकल ये दो बंदर दिखाई नहीं पड़ रहे। सख्त दिखने वाले सीएम योगी हंसी मजाक भी खूब करते हैं। जब कभी वे अपने मित्रों या फिर कामकाज से इतर बैठे होते हैं तो हंसी मजाक भी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें