गोरखपुर में छठ।
- फोटो : अमर उजाला।
शहर में तैयार हुए अस्थायी घाट
शहर की विष्णु मंदिर, गीता वाटिका, शाहपुर, विष्णुपूरम, बौलिया कॉलोनी, कूड़ाघाट, सूबा बाजार, बशारतपुर, रुस्तमपुर, राप्तीनगर, जाफरा बाजार, भेड़ियागढ़, सहारा इस्टेट, सिविल लाइंस आदि इलाकों में लोगों ने घरों के आगे अस्थायी घाट बनाकर तैयार किए हैं। कुछ लोगों ने घर के पास छोटा सा गड्ढा खोदकर उसमें पानी भर लिया है। बुधवार की शाम व्रती महिलाएं छोटे से अस्थायी घाटों से अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगी।