सावन के पहले सोमवार को मौसम भी भोले भंडारी को जल चढ़ा सकता है। मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर की तरफ मुड़ने के कारण जनपद में सोमवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। ऐसे में तीन-चार दिन तक झमाझम बारिश हो सकती है।
इस बार मानसून की बेरुखी सिस्टम के कमजोर होने की वजह से है। सामान्य तौर पर जब जम्मू-कश्मीर से बंगाल तक जाने वाली ट्रफ लाइन अपने सामान्य ट्रैक से उत्तर की ओर रहती है, तो उत्तर भारत में अच्छी बारिश होती है। जब दक्षिण की ओर झुकी रहती है, तो दक्षिण भारत में अच्छी बारिश हो रही है। इस बार मानसून की ट्रफ लाइन दक्षिण की ओर रही। ऐसे में उत्तर में लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं।