आभूषण कारोबारी राजेश गुप्ता को गोली क्यों मारी गई, इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस की चार टीमें लगीं हैं। दुकान से 19 हजार नकद, सोने के आभूषण काउंटर पर मिले हैं, इस वजह से लूट की आशंका नहीं है। लेकिन, लूट की कोशिश हुई या नहीं, इसकी सटीक जानकारी सिर्फ राजेश ही दे सकते है।
यही वजह है कि पुलिस लूट से अभी इनकार नहीं कर रही है। पुलिस लूट के अलावा दुश्मनी, व्यक्तिगत कारणों के एंगल भी जांच कर रही है। खबर है कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ अहम सुराग भी हाथ लग गए हैं। पुलिस की एक टीम गैर जनपद भी रवाना हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने दुकान बंद करा दी है। वहीं, दुकान और राजेश के घर के पास एहतियातन पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है।