फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: मुश्किल में 15 हजार यात्रियों का सफर, 18 एक्सप्रेस के बाद अब 16 पैसेंजर ट्रेनें भी हुईं निरस्त

Fri, 02 Dec 2022 02:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
ठंड में संभावित कोहरे को देखते हुए रेल प्रशासन ने 18 एक्सप्रेस ट्रेनों के बाद अब 16 पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त कर दिया है। ऐसे में करीब 15 हजार यात्रियों का सफर मुश्किल हो गया है।

एक्सप्रेस ट्रेनों में काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिली थी, अब सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। वहीं, स्थानीय रूट की ट्रेनों के निरस्त होने से पढ़ने वाले और नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बस या निजी साधन से यात्रा करना महंगा पड़ेगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
ये पैसेंजर ट्रेनें हुईं निरस्त
  • गोरखपुर से दो दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली गोरखपुर-छपरा पैसेंजर।
  • छपरा से दो दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली छपरा-गोरखपुर पैसेंजर।
  • गोरखपुर से दो दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर।
  • गोंडा से दो दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली गोंडा-सीतापुर पैसेंजर।
  • सीतापुर से तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली सीतापुर-गोंडा पैसेंजर।
  • गोंडा से तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी।
  • गोरखपुर से तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली गोरखपुर-नौतनवां पैसेंजर।
  • नौतनवा से तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली नौतनवां-नकहा जंगल पैसेंजर।
  • नकहा जंगल से तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली नकहा जंगल- नौतनवां पैसेंजर।
  • नौतनवां से तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली नौतनवा-गोरखपुर पैसेंजर।
  • गोरखपुर से दो दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर।
  • नरकटियागंज से दो दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर।
  • सीतापुर से दो दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर।
  • शाहजहांपुर से दो दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर।
  • नकहा जंगल से दो दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली नकहा जंगल- सीवान पैसेंजर।
  • सीवान से दो दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली सीवान-नकहा जंगल पैसेंजर।

 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
 रोजाना चलेगी पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
15080/15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस दो से 31 दिसंबर तक रोजाना चलेगी। पहले कोहरे के चलते इस ट्रेन को रोजाना की जगह सप्ताह में चार दिन चलाने का निर्णय लिया था। लेकिन, यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने अपने निर्णय को वापस ले लिया है। ब्यूरो
                                                              
मनकापुर से चलेगी मनवर संगम एक्सप्रेस
पूर्वोत्तर रेलवे के गोविंदनगर स्टेशन पर कार्य होने के चलते मनवर संगम एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा। प्रयागराज संगम से चार, सात, नौ और 11 दिसंबर को चलने वाली 14231 मनवर संगम एक्सप्रेस मनकापुर तक ही चलेगी। इसी प्रकार बस्ती से चार, सात, नौ एवं 11 दिसंबर को चलने वाली 14232 मनवर संगम एक्सप्रेस मनकापुर से चलाई जाएगी। यह ट्रेन बस्ती से मनकापुर के बीच निरस्त रहेगी। ब्यूरो

 

4 of 5
भारतीय रेल - फोटो : PTI
चार ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, तीन बीच रास्ते तक चलेंगी
गोंडा स्टेशन पर वाशेबल एप्रन कार्य के चलते विभिन्न तिथियों में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि चार ट्रेनें निर्धारित मार्ग गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के स्थान पर गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।

दरभंगा से दो दिसंबर से पांच जनवरी तक चलने वाली दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, नई दिल्ली से दो दिसंबर से पांच जनवरी तक चलने वाली नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी , बरौनी से दो, तीन दिसंबर को तथा नौ दिसंबर से पांच जनवरी, 2023 तक चलने वाली  बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, नई दिल्ली से तीन, चार दिसंबर को तथा 10 दिसंबर से छह जनवरी तक चलने वाली नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी को मार्ग परिवर्तित करके चलाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railway - फोटो : Istock
इसके अलावा गोरखपुर से दो दिसंबर से पांच जनवरी तक चलने वाली  गोरखपुर-गोंडा विशेष गाड़ी गोंडा के स्थान पर मनकापुर में यात्रा समाप्त करेगी। गोरखपुर से दो दिसंबर से पांच जनवरी तक चलने वाली गोरखपुर-गोंडा विशेष गाड़ी गोंडा के स्थान पर सुभागपुर में यात्रा समाप्त करेगी। हैदराबाद से दो से 30 दिसंबर तक चलने वाली हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर गोमतीनगर में यात्रा समाप्त करेगी।

पांच दिन निरस्त रहेगी बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल
पूर्व मध्य रेलवे पर नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल  चार से आठ दिसंबर तक तथा नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल पांच से नौ दिसंबर तक निरस्त रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें