फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रवि किशन ने दी सीएम योगी को बधाई, कहा- 'मेरे संघर्षों को अब मिली सफलता'

Sun, 20 Sep 2020 09:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांसद रवि किशन और सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर भाजपा सदर सांसद रवि किशन ने सीएम योगी आदित्यनाथ को फिल्म सिटी बनाने की घोषणा को लेकर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह मेरे संघर्षों की सफलता का फल है। इससे युवाओं का सपना साकार होगा।
विज्ञापन

2 of 5
सदर सांसद रवि किशन।(file) - फोटो : अमर उजाला।
सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम योगी ने हिंदुस्तान की सबसे खूबसूरत व भव्य फिल्म सिटी बनाने का एलान कर मेरे निवेदन और मेरे लिखें पत्रों का मान रख लिया। इसके लिए उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं। पिछले 18 वर्षो से चल रही लड़ाई को विराम मिला। इसके लिए मैंने प्रधानमंत्री मोदी और सूचना प्रसारण मंत्री को भी पूर्व में पत्र लिखा था।
विज्ञापन

3 of 5
Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।
रोजगार ,पर्यटन और भोजपुरी को मिलेगा बढ़ावा

सांसद रवि किशन ने कहा कि यह खुशखबरी उत्तर प्रदेश, बिहार और पूरे देश के हिंदी भाषी कलाकारों के लिए है। अपनी भाषा में, अपनी जगह पर अपने कलाकारों सम्मान व स्वभिमान के साथ काम मिलेगा। लोगों को अब काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म उद्योग के लिए जाना जाएगा।

4 of 5
Ravi Kishan - फोटो : social media
सांसद ने कहा कि फिल्म सिटी से फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं के लिए रोजगार जैसे फिल्म टेक्नीशियन, स्पॉट बॉय, कैमरामैन सहित व्यापक स्तर पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MP Ravi kishan - फोटो : इंस्टाग्राम।
उन्होंने कहा कि इससे गोरखपुर का भी विकास जुड़ा हुआ है। गोरखपुर में रामगढ़ ताल, कुसम्ही जंगल, तारा मंडल, गोरखनाथ मंदिर, गीता वाटिका, राप्ती नदी तट ये सब फिल्म स्थल के रूप में चयनित किए जा सकते हैं। इससे इन जगहों पर भी रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें