फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2020: सूर्यग्रहण में ही अर्जुन ने किया था जयद्रथ का संहार, जानिए 21 जून को क्या होगा इसका प्रभाव

Thu, 11 Jun 2020 04:07 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
solar eclipse
जून में लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण को ज्योतिषशास्त्री शुभ नहीं बता रहे हैं। बता दें कि पांच जून को चंद्र ग्रहण लगा था। 21 जून को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। एक महीने में दो ग्रहणों के लगने का संयोग भले ही 50 साल के बाद बन रहा है। मगर ज्योतिषियों के मुताबिक ये दुर्लभ खगोलीय संयोग महाभारत की लड़ाई के दौरान भी मौजूद था।


विज्ञापन

2 of 5
सूर्यग्रहण - फोटो : ANI
18 दिनों की लड़ाई के दौरान पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण तो 13 दिन के बाद सूर्य ग्रहण लगा था। जो संपूर्ण जगत के लिए शुभ नहीं था। सूर्य ग्रहण के दौरान ही अर्जुन ने जयद्रथ का वध करने में भी सफलता पाई थी, नहीं तो युद्ध का परिणाम कुछ दूसरा हो सकता था।
विज्ञापन

3 of 5
ज्योतिष पं. शरद चंद्र मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि ग्रहण किसी के लिए अच्छा नहीं होता और बात अगर एक ही माह में दो ग्रहण की करें तो ये पूरी दुनिया के लिए समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। महाभारत के दौरान भी ऐसा ही हुआ। एक माह में दो ग्रहण प्राकृतिक आपदाओं के साथ ही महामारी लेकर आते हैं। कोरोना के मामलों में इससे इजाफा होगा।

4 of 5
solar eclipse - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि भारत और विश्व के लिए 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण बेहद संवेदनशील है। मिथुन राशि में होने जा रहे, इस ग्रहण के समय मंगल मीन में स्थित होकर सूर्य, बुध, चंद्रमा और राहु को देखेंगे। जो अशुभ संकेत है। इसी के साथ ग्रहण के समय शनि, गुरु, शुक्र और बुध वक्री स्थिति में रहेंगे। राहु और केतु तो सदैव उल्टी चाल ही चलते हैं तो इस लिहाज से कुल छह ग्रह वक्री रहेंगे। यह स्थिति पूरे विश्व में उथल पुथल मचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला
पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि ग्रहों में सूर्य और चंद्रमा जो कि नैसर्गिक माता-पिता बन, आत्मा, शक्ति, शासन, सत्ता पक्ष, प्रेम इत्यादि के द्योतक हैं। उनका संक्रमित होना पूरे जनमानस के लिए खराब साबित होने वाला है। किसी भी तरह का ग्रहण किसी भी व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। चंद्रमा मन मस्तिष्क व आय के भाव को प्रभावित करता है। संबंधित व्यक्ति की जन्म कुंडली में यह जिस भाव का मालिक होगा उसे प्रभावित करता है। वहीं सूर्य पिता-पुत्र, राज्य सत्ता पक्ष, शारीरिक फल को प्रभावित करेगा। 28 जून तक ग्रहों की स्थिति किसी भी तरह से ठीक नहीं है। ग्रहण से कोरोना का संक्रमण बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें