भौतिक सुख और सम्पत्ति के कारक ग्रह शुक्र 10 अप्रैल को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शुक्र मीन राशि से निकलकर मेष राशि में सुबह छह बजकर 26 मिनट पर प्रवेश करेंगे। इनके मेष राशि में प्रवेश के साथ ही मंगल और शुक्र के मध्य परस्पर अन्योन्याश्रित योग का निर्माण होगा। यह योग तब तक प्रभावी रहेगा जब तक मंगल वृषभ राशि में विद्यमान रहेंगे। मिथुन राशि में गोचर के साथ ही यह योग समाप्त हो जाएगा। इसी योग के प्रभाव स्वरूप मंगल और शुक्र की परस्पर शुभता में वृद्धि होगी और एक दूसरे की राशियों में गोचर करते हुए अच्छे फल प्रदान करेंगे। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार आइए जानते हैं कैसा पड़ेगा शुक्र के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर असर।
विज्ञापन
2 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
मेष: काफी दिनों का दिया गया धन वापस मिलेगा, जमीन से जुड़े मसले सुलझेंगे, कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा, शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी, सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : अमर उजाला।
वृषभ: शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्य होंगे, विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग, वीजा आदि का आवेदन भी करना चाह रहे हों तो हो अवसर अनुकूल रहेगा, विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।
4 of 13
मिथुन
- फोटो : अमर उजाला।
मिथुन: केंद्र या राज्य सरकार के विभागों में रुके हुए कार्य पूरे होंगे, शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग, परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और भाइयों से सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कर्क: व्यापार आरंभ करने के लिए अनुकूल समय, शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा, माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता, जमीन से जुड़े मामले सुलझेंगे, परिवार में मांगलिक कार्यों का भी सुअवसर आएगा।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
सिंह: धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी, विदेशी कंपनियों में नौकरी एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा, सामाजिक पद और सम्मान बढ़ेगा, परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से भी सहयोग मिलने की उम्मीद।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कन्या: कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव पड़ेगा, झगड़े विवाद से दूर रहें, दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें, इस समय में किसी को उधार न दें, पैतृक संपत्ति बेचने से परहेज करें।
8 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
तुला: आर्थिक उन्नति, सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में सफलता, दांपत्य जीवन में मधुरता, संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी, संतान प्राप्ति के योग, सरकारी विभागों में रुके कार्य पूरे होंगे।
9 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिक: काफी उतार-चढ़ाव आएगा, स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा, कोर्ट कचहरी के मामलों में भी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा के प्रति अधिक सावधान एवं चिंतनशील रहना पड़ेगा।
10 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
धनु: किसी भी कार्य को शुरु करने के लिए अच्छा समय, परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से भी सहयोग मिलेगा, प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, जमीन के क्रय का योग, संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग।
11 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
मकर: भूमि, भवन, वाहन के क्रय का योग, मित्रों और संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति, व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा, शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, कार्यों में सफलता मिलेगी।
12 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कुंभ: शुक्र आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे, आपके लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी, सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफलरहेंगे। मकान वाहन के भी क्रय का योग बन रहे हैं, प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों के लिए अच्छा समय।
मीन: आर्थिक उन्नति होगी, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, काफी दिनों का दिया गया धन वापस मिलेगा, जमीन से जुड़े मसले सुलझेंगे, परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें,। गुस्से पर नियंत्रण रख कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी।