नगर निगम का प्रवर्तन दल ने मंगलवार को बंदी के दिन बक्शीपुर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। आरोप है कि तिवारी ट्रेडर्स के वैभव तिवारी बंद दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। रोकने पर लोग वैभव के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। इस सूचना के बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
1 of 6
प्रदर्शन करते व्यापारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बक्शीपुर में बिना कोई सूचना दिए मंगलवार को बंदी के दिन अतिक्रमण हटवाने पहुंची नगर निगम की प्रवर्तन दल के साथ व्यापारियों की कहासुनी और हाथापाई हो गई। व्यापारी की पिटाई के बाद अन्य व्यापारी आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
2 of 6
नगर निगम पहुंचे व्यापारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार की सुबह एक बार फिर व्यापारियों ने दुकानें बंद रखते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल मार्च कर नगर निगम पहुंचे और अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, नगर निगम का प्रवर्तन दल ने मंगलवार को बंदी के दिन बक्शीपुर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।
विज्ञापन
3 of 6
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा के सामने व्यापारियों ने अपनी बात रखी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसकी सूचना जब दुकानदारों व व्यापारियों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। अभियान को गलत बताया। इसके बाद भी प्रवर्तन दल नहीं माना और आरोप है कि तिवारी ट्रेडर्स के वैभव तिवारी बंद दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। रोकने पर लोग वैभव के साथ अभद्रता और मारपीट की गई।
4 of 6
बक्शीपुर चौराहे पर जुटे व्यापारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस सूचना के बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए। इसके बाद समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल के नेतृत्व ने कोतवाली पहुंच कर प्रवर्तन दल के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी और पीड़ित का मेडिकल करवाया। बुधवार सुबह नाराज व्यापारी सुबह बक्शीपुर में एकत्रित हुए और बंदी का आह्वान किया।
विज्ञापन
5 of 6
बक्शीपुर में पूरी तरह से बंद रही दुकानें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिसका समस्त व्यापारिक संगठनों ने समर्थन किया। सभी संगठनों के पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए नगर निगम नगर आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे। जहां उनकी अनुपस्थिति में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा को ज्ञापन दिया और प्रवर्तन दल के अधिकारी अशोक सिंह और टीम को निष्कासित करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों ने अध्यक्ष नितिन जायसवाल, समन्वयक अनूप किशोर अग्रवाल, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता, किराना कमेटी के महामंत्री गोपाल जायसवाल, दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र दुबे, महामंत्री आलोक चौरसिया, गोरखपुर डिस्पोजेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन जालान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।