फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: यूपी के दिग्गज नेताओं ने किया मतदान, तस्वीरों में देखें पूरा हाल

Thu, 03 Mar 2022 02:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 17
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश में आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और गोरखपुर में मतदान जारी है। गोरखपुर बस्ती मंडल में दिग्गज नेताओं ने लाइन में लगकर मतदान किया है। बता दें कि मतदान करने के लिए मतदाता पहचान पत्र के विकल्प रूप में इसका प्रयोग किया जा सकता है।
 
- आधारकार्ड
- मनरेगा जॉब कार्ड
- बैंको/ डाकघरों के फोटोयुक्त पासबुक
- श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
- भारतीय पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- एनपीआर के तहत आरजीआई से जारी किए गए स्मार्ट कार्ड
- फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
- सरकार, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र
- सांसदों, विधायको, विधानपरिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र
- यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 17
वोट देने के बाद हाथ पर निशान दिखाते राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला साथ में उनकी पत्नी जानकी शुक्ला, राजेश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
भाजपा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गोरखपुर में मतदान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मैंने अपना वोट दिया है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के लिए बहुत कुछ किया है। भाजपा 300 के पार जाकर अपनी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

3 of 17
बस्ती में मतदान करने के बाद सांसद हरीश द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला।
मॉकपोल के बाद शुरू हुआ मतदान
बस्ती जिले में विधानसभा चुनाव के छठें चरण के लिए जिले में वोटिंग बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से जारी है। पहले मॉक पोल हुआ, इसके सकुशल पूर्ण होने के बाद मतदान शुरू हुआ। कुल 2470 बूथों पर 19 लाख आठ हजार 43 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
वहीं, इस बार मतदान करने आए वोटरों के लिए कुछ खास बूथ बनाए गए हैं, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जिले के एक मॉडल बूथ को गुब्बारों से बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। साथ ही इस बूथ पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। वोट करने आए मतदाता सेल्फी लेते दिखाई दिए। मॉडल बूथ पर लोगों के बैठने के लिए वेटिंग एरिया बना है। वेटिंग एरिया में लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां रखी गई हैं। पहली बार वोट डालने वालों का पहला अनुभव यादगार रहे, उसके भी इंतजाम किए गए हैं। उन्हें कार्ड दिया जा रहा है।

बस्ती की डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि हम चुनाव को एक पर्व की तरह मना रहे हैं। लोग खुशी के माहौल में आ रहे हैं। उनके लिए वेटिंग एरिया बना हुआ है। मतदान के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। चुनाव को लेकर जिले में 2470 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से पांच सखी व 56 मॉडल बूथ हैं। साथ ही सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है। लगातार निगरानी की जा रही है। डीएम ने अपील की है कि अधिक संख्या में लोग वोटिंग के लिए आएं।
 

4 of 17
मतदान के लिए लाइन में लगे डुमरियागंज विधायक - फोटो : अमर उजाला।
मतदान के लिए लाइन में लगे डुमरियागंज विधायक
 सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी व हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह मतदान के लिए सुबह पोलिंग स्टेशन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शाहपुर पहुंचे। यहां मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी, विधायक राघवेंद्र सिंह बिना देरी किए लाइन में खड़े हो गए और अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। उन्हें वोट डालने के लिए लाइन में खड़ा देख मतदाता में भी उत्साह बढ़ गया।
 
विज्ञापन

5 of 17
मतदान के बाद शलभ मणि त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला।
पत्रकारिता से राजनीति में आए शलभ मणि त्रिपाठी देवरिया जिले के सदर विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर वो चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 17
बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने पत्नी के साथ किया मतदान - फोटो : अमर उजाला।
बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने पत्नी के साथ किया मतदान
 सिद्धार्थनगर जिले में लोकतंत्र के महापर्व में सूबे के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉक्टर सतीश चंद्र द्विवेदी जो कि इटवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं। उन्होंने पत्नी के साथ अपने गांव स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। बाहर निकलने के बाद खुशी व्यक्त की। मतदान के महापर्व में सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान अहम है, सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, जिससे लोकतंत्र मजबूत हो और एक अच्छी सरकार बने।
 
विज्ञापन

7 of 17
राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद मतदान के बाद। - फोटो : अमर उजाला।
देवरिया जिले में पत्नी बेटी के साथ मतदान करने पहुंचे राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद।

8 of 17
मतदान के बाद केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले के धनेवा के बूथ संख्या 204 पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने परिवार के साथ मतदान किया। उनके साथ बेटा रोहन चौधरी, पत्नी एवं बेटी ने भी मतदान किया।

9 of 17
कृषि मंत्री व पथरदेवा से भाजपा प्रत्याशी सूर्यप्रताप शाही ने मतदान किया। - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री व देवरिया जिले के पथरदेवा से भाजपा प्रत्याशी सूर्यप्रताप शाही ने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।

10 of 17
ओमप्रकाश राजभार ने किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला।
रसड़ा में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे थे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि इस बार सपा की सरकार बननी तय है।

11 of 17
सपा के चिल्लूपार से प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के चिल्लूपार विधायक व सपा प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी चैनपुर के बूथ संख्या 381 पर अपने मत का प्रयोग किया।

12 of 17
रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर जिले के रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध और उनकी पत्नी ने मतदान किया।

13 of 17
भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी ने संसारपार बूथ पर अपने मत का प्रयोग किया।

14 of 17
इटवा विधानसभा से सपा प्रत्याशी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने डाला वोट

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विधानसभा से सपा प्रत्याशी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने बृहस्पतिवार को बूथ पर पहुंच कर अपना वोट डाला। वह अपने गांव स्थित ग्राम पिरैला मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किए।उन्होंने कहा लोकतंत्र के इस पर्व में सभी को सहभागी बनना चाहिए और अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
 

15 of 17
भाजपा सांसद विजय दुबे मतदान के बाद। - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर जिले से भाजपा सांसद विजय दुबे, पत्नी शशांक दुबे (ब्लॉक प्रमुख खड्डा) ने अपने पैतृक गांव खड्डा विधानसभा क्षेत्र के मठिया गांव के उच्च प्राथामिक विद्यालय के बूथ संख्या 135 पर मतदान किया।

16 of 17
मतदान के बाद पूर्व राज्यमंत्री डॉ पीके राय। - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर के तमकुहीराज 331 में पकड़ीहार पूरब पट्टी बूथ संख्या 100 पर मतदान करके वापस आते पूर्व राज्यमंत्री डॉ पीके राय और उनकी पत्नी।
विज्ञापन

17 of 17
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और बांसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
सुबह के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह परिवार के साथ किया मतदान
सिद्धार्थनगर में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और बांसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर नरकटहा स्थित बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वह अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे थे। मंत्री लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किए और परिवार के साथ वोट डाले। बाहर निकलने के बाद उन्होंने संयुक्त रूप से फोटो खिंचवाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबको है। यह अवसर पर मिलता है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत बनाएं और एक अच्छी सरकार बनाने में सहयोग करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें