फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय भारत महासंपर्क अभियान: गोरखपुर के जलमग्न मोहल्लों का अजय कुमार लल्लू ने किया दौरा, बोले- यहां विकास पागल हो गया है

Sat, 21 Aug 2021 02:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
जय भारत महासंपर्क अभियान - फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस के तीन दिवसीय जय भारत महा संपर्क अभियान के दूसरे तीसरे दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गोरखपुर के मोहल्लों में भ्रमण किए। उन्होंने शहर के महीनों से जलमग्न वसुंधरा नगर कालोनी, सिंघड़िया के निवासियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सन 1989 से सांसद विधायक, मेयर भाजपा के हैं। फिर भी यहां के लोग काफी दुखी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद यहां के पांच बार सांसद रह चुके हैं लेकिन जनता की समस्याओं को दूर नहीं कर पाए और क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया।

कहा कि महानगर के कई मोहल्ले एवं विभिन्न वार्डों में जलभराव के कारण लोगों का जीवन मोहाल हो गया है। दवा के लिए खाद्य सामग्री के लिए अथवा किसी भी समस्या के लिए सड़क पर जाना हो तो कमर भर पानी से होकर जाना पड़ता हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
जय भारत महासंपर्क अभियान - फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि मैंने देखा की मुख्य सड़क पर जलकुंभी लगा हुआ है और जलकुंभी वहां होता है जहां कई महीनों से जलजमाव होता है। यह सरकार और मुख्यमंत्री जो अपने गृह नगर, गृह क्षेत्र को पानी के हवाले छोड़ रखे हैं, विकास जहां पागल हो गया है, वहां लोगों का जीना मोहाल हो गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जय भारत महासंपर्क अभियान - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेशों अन्य जिलों, सदनों में तथा सड़कों पर लंबी-लंबी बातें करते हैं। सच यह है कि वार्डों में जलजमाव के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से नाले का निर्माण हुआ, परंतु पानी निकलने के बजाए उल्टा पानी मोहल्लों में ही आ रहा है।

 

4 of 5
जय भारत महासंपर्क अभियान - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गड्ढा मुक्त योजना सरकार की है, कांग्रेस ने उसके संबंध में आंदोलन किया, विधानसभा में आवाज उठाया लेकिन जब सरकार विपक्ष को विपक्ष की तरह, आलोचना की तरह देखेगी तो समस्याओं का हल कैसे हो सकता है?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जय भारत महासंपर्क अभियान - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश अध्यक्ष सिघडिया में पहुंचते ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ वसुंधरा नगर कॉलोनी में जलजमाव का निरीक्षण करने पानी भरे सड़कों पर गए। 50 मिनट तक मोहल्ले में रहे, वहां के लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पांडे सहित अन्य लोग थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें