फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी के मरीजों को अस्पताल में घुसने से पहले पूरी करनी होगी ये प्रक्रिया, जानिए क्या है वजह

Sun, 08 Nov 2020 09:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
ओपीडी में बच्चे की थर्मल स्क्रीनिंग करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले में कोरोना की दूसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग कोरोना की रोकथाम के लिए रोजाना लोगों के टेस्ट करने सहित अन्य सभी प्रकार की सावधानियां अपनाने में जुटा है। इस तर्ज पर अब अगले दो दिन बाद आमजन सहित सभी विभिन्न प्रकार की बीमारी से ग्रस्त रोगी स्क्रीनिंग के बाद ही जिला अस्पताल में प्रवेश कर सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इससे पूर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अस्पताल की ओपीडी में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, डॉ अभय चंद श्रीवास्तव द्वारा जिला अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को स्क्रीनिंग के बाद ही अस्पताल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति प्रदान करने की निर्देश दिए गए हैं। इसी दिशा में घोष कंपनी चौराहे की तरफ, निकासी गेट के समीप लोगों के हाथ धोने के लिए ओहदी बनाई गई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जिला अस्पताल में ओपीडी खुलने पर मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के प्रवेश और निकासी द्वार, दोनों जगहों से आने वाले लोग हाथ धोकर ओपीडी के सामने ट्राएज एरिया में खाली जगह पर बैठेंगे। इसके बाद सभी की स्क्रीनिंग कर उन्हें अकेले अकेले ओपीडी सहित अन्य संबंधित जगहों पर प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी।

4 of 5
अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में ओपीडी के सामने, ग्रीन बेल्ट से सटी जगह को दोनों दिशाओं से बंद किया गया है। ताकि कोई भी वाहन या आमजन अलावश्यक वहां खड़ा नहीं हो सके। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक द्वारा मरीजों समेत अस्पताल में प्रवेश करने वाले अन्यों लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य अगले दो दिन में शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओपीडी पर मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल प्रबंधन द्वारा इससे पूर्व वाहनों की पार्किंग के लिए घोष कंपनी चौराहे की तरफ के निकासी गेट के समीप पार्किंग स्थल भी तैयार किया गया है। अस्पताल पहुंचने वाले लोग अब रोजाना अपने वाहनों को इसी पार्किंग स्थल में खड़ा करने के बाद अस्पताल परिसर पहुंच रहे हैं।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक अभय चंद श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों को स्क्रीनिंग करवाने के बाद ही अस्पताल में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। स्क्रीनिंग करने की प्रक्रिया लगभग दो दिन में शुरू कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें