फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Milap: प्रभु श्रीराम मिले भैया भरत से, मंचन में भर आई आंखे- दौड़ कर सूचना देने पहुंचे थे वीर हनुमान

Sat, 19 Oct 2024 12:34 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 7
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
 रामलीला कमेटी बर्डघाट के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को देर रात भरत मिलाप शोभा यात्रा धूमधाम से घासीकटरा रामजानकी मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकली जो मिर्जापुर, लालडिग्गी, मदरसा चौक, बंधू सिंह पार्क, बसंतपुर हांसूपुर होते हुए राजघाट रामलीला मैदान पर शुक्रवार सुबह पांच बजे पहुंची।


 
विज्ञापन

2 of 7
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
जहां धूमधाम से भरत मिलाप हुआ। शुक्रवार देर शाम को रामलीला मंच पर भगवान की राजगद्दी व राजतिलक वैदिक मंत्राेच्चार सहित संपन्न हुआ।
विज्ञापन

3 of 7
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
शोभा यात्रा में काफी संख्या में झाकियां हनुमान दल, रामा दल, संगत मंदिर दल और श्रीराम दल प्रभु श्रीराम के साथ चल रहे थे।

4 of 7
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
इसमें शिव पार्वती, राधा कृष्ण की झाकियां चल रही थीं। रास्ते में लोग पुष्प की बरसात कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 7
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
प्रातःकाल 5 बजे जब प्रभु श्रीराम सीता, लक्ष्मण भरत से मिलने पहुंचे वहां पर सबसे पहले हनुमान जी दौड़ कर सूचना देते हैं। भरत जी से राम एवं लक्ष्मण सीता तीनों लोग आपसे मिलने आ रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
भरत जी की खुशी का ठिकाना न रहा और प्रभु श्रीराम जी को गले लगाया। यह दृश्य देखकर सभी रामभक्त जय श्रीराम जय श्रीराम का उद्घोष करने लगे। शुक्रवार को बर्डघाट रामलीला मंच पर धूमधाम से प्रभु श्रीराम जी का राज्याभिषेक का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गोरक्ष प्रांत के प्रचारक रमेश के द्वारा राज्याभिषेक किया गया। इस अवसर पर गणेश वर्मा, हरिद्वार वर्मा, मनोज वर्मा, रवि वर्मा, अनिल बर्नवाल, अनुराग मझवार इत्यादि लोग उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें