फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: इस 82 साल की बुजुर्ग की कहानी जानकार हो जाएंगे दंग, 12 दिन में ऐसे जीत ली कोरोना से जंग

Tue, 27 Apr 2021 05:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
(बाएं) हरी मोहन श्रीवास्तव, (दाएं) विदेय देवी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। इस बीच एक सुखद खबर सामने आई है। यहां एक 82 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को घर में ही मात दे दी। यह खबर सुनकर लोग हैरान हैं कि जो महिला 10-12 दिन पहले जिंदगी और मौत से जूझ रही थी वो ठीक कैसे हो गई?
 
विज्ञापन

2 of 5
हरी मोहन श्रीवास्तव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर के अलीनगर में रहने वाले हरी मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में मां विदेय देवी संक्रमित हो गई थीं। डॉक्टरों से सलाह लेकर घर पर ही उनका इलाज शुरू कर दिया। एक दिन अचानक इनका ऑक्सीजन लेवल 79 पर आ गया। परिवार के सभी लोग परेशान हो गए।

 
विज्ञापन

3 of 5
विदेय देवी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद मां को पेट के बल सुलाया और कपूर, लौंग और अजवाईन की पोटली बनाकर उसे सुंघाते रहे। इसके साथ ही गुब्बारा फुलाना और पिचकाना शुरू कर दिया। यह काम लगातार किया गया और इसका नतीजा भी देखने को मिला। चार दिन में मां का ऑक्सीजन का स्तर 94 हो गया। मां अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और इन दिनों उनका ऑक्सीजन स्तर 97 है।

 

4 of 5
कोरोना - फोटो : pixabay
हरी मोहन ने बताया कि घर के सभी पांच सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए थे। इस संकट की घड़ी में सबका हौसला बुलंद रहा। डॉक्टरों की सलाह पर दवाइयों के साथ घरेलू उपचार की मदद से पूरा परिवार स्वस्थ्य हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
हरी मोहन ने बताया कि मां की उम्र अधिक थी ऐसे में उनका खास ख्याल रखा गया। बीते 10 दिनों में उनकी खूब सेवा की गई। सूझबूझ और अच्छे खानपान व सकारात्मक सोच के साथ उपचार हुआ और अब पूरा परिवार ठीक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें