भारत में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
15 बच्चे मिले संक्रमित
संक्रमण का असर बच्चों पर होने लगा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में 15 बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनमें एक साल से लेकर 12 साल के बच्चे शामिल हैं। संक्रमितों में 10 नंबर बोरिंग निवासी एक साल, मेडिकल कालेज के दो साल के मासूम सहित राजेंद्र नगर, सूर्यकुंड, पांडेय टोला झंगहा, नेहरू अस्पताल, रेलवे स्टेशन, नंदानगर, छात्रसंघ चौराहा, मोहद्दीपुर, उरुवा, इलाहीबाग, चरगांवा, बशारतपुर, दारुल उलूम मदरसा के 15 बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनकी उम्र क्रमश: नौ, 10, 12, 11,दो, पांच, 12, छह, तीन, चार,एक, दो, 11 और 12 वर्ष है।