फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण का टूटा रिकॉर्ड: गोरखपुर में 28105 ने लगवाई वैक्सीन, लोगों में दिखा गजब का उत्साह

Wed, 23 Jun 2021 02:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
कोविड टीकाकरण में बूथों पर उम्र की बाधा खत्म करने का असर अब दिखने लगा है। किसी भी बूथ पर अब कोई भी टीका लगवा सकता है। उस पर क्लस्टर एरिया में हो रहे टीकाकरण ने विभाग को संजीवनी दे दी है। मंगलवार को अब तक हुए टीकाकरण के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 135 फीसदी लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। 28105 लोगों ने टीका लगवा कर सोमवार के 26987 का रिकॉर्ड तोड़ा है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को 155 से अधिक बूथों पर 28105 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। इनमें 26547 को पहली डोज और 1558 को दूसरी डोज लगाई गई। खास बात यह रही कि 100 से अधिक बूथ केवल क्लस्टर एरिया में बनाए गए थे। क्लस्टर एरिया में लोगों में टीकाकरण को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि सात ब्लॉकों में सबसे अधिक टीकाकरण हुआ है। ब्लॉकों की बात करें तो सबसे अधिक जंगल कौड़िया में 3284 ने कोविड का टीका लगवाया है जबकि दूसरे नंबर पर खजनी ब्लॉक के लोग रहे हैं। यहां पर 3222 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
इसके अलावा बेलघाट में 2544, पाली 2204, पिपराइच 1694, कैंपियरगंज 974 लोगों ने टीका लगवाया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि क्लस्टर एरिया के लोगों में टीकाकरण को लेकर जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि 45 वर्ष के ऊपर के लोग टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक के किसी भी बूथ पर कोई भी अब टीका लगवा सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा में टीकाकरण: वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक-         टीकाकरण
बेलघाट-        2544
पिपराइच-     1694
ब्रह्मपुर-         2266
खजनी-         3222
जंगल कौड़िया- 3284
कैंपियरगंज-     974
पॉली-              2204
 

4 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला।
टीका लगवाने के बाद पोर्टल पर नहीं दिख रहा वैक्सीनेटेड डोज
स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की वजह से राजेंद्र नगर निवासी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व उनकी पत्नी मंजू श्रीवास्तव वैक्सीन लगवाने के बाद परेशान  हैं। बताया कि छह अप्रैल को जिला महिला अस्पताल में कोविशील्ड की पहली डोज लगवाई थी। इसका मैसेज प्रदीप के मोबाइल पर आया। लेकिन उनकी पत्नी मंजू के पास कोई मैसेज नहीं आया। पोर्टल पर जब उन्होंने चेक किया तो नाट वैक्सीनेटेड बता रहा था। इसके बाद हेल्पलाइन नंबर 1075 पर शिकायत की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
18 मई को सीएमओ कार्यालय से फोन आया और बताया कि इसे ठीक कर दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी सही नहीं किया गया। पांच जून को  जिला महिला अस्पताल जाने पर जानकारी दी गई तो पता चला कि गलती से पोर्टल पर सत्यापन नहीं हो पाया था। इस पर उसने तत्काल सही किया। लेकिन अब छह अप्रैल को पहली डोज लगवा चुकी पत्नी का टीकाकरण अब पांच जून को दिखा रहा है। ऐसी स्थिति में दूसरी डोज इस तारीख से 84 दिन बाद लगेगी। जबकि पहली डोज से 84 दिन 29 जून को ही हो रहा है। प्रदीप और मंजू ने बताया कि उन्हें सिंगापुर जाना है। यदि भारत सरकार का प्रमाण पत्र नहीं मिला तो जाना मुश्किल होगा। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि इस तरह की मामले सामने आए हैं। इसका हल निकाला जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें