फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में 15 पीएसी जवान समेत 250 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस का आंकड़ा पहुंचा 2753

Tue, 18 Jan 2022 10:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोविड - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में सोमवार को 15 पीएसी जवानों समेत 250 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स के डॉक्टर, पुलिस के जवान भी शामिल हैं। इसके बाद से एक्टिव केस का आंकड़ा 2753 पहुंच गया।

 
विज्ञापन

2 of 5
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर और 17 एमबीबीएस छात्र व रेजीडेंट डॉक्टर शामिल हैं। इनके अलावा कमिश्नर और डीआईजी आवास के छह-छह कर्मचारी, एक दर्जन पुलिस कर्मी संक्रमित मिले हैं। जेल में दो, पीएसी कैंप में 15 जवानों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। एक साथ 15 जवानों के पॉजिटिव मिलने के बाद कैंप में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

3 of 5
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
वहीं, एम्स में छह एमबीबीएस के छात्र और रेलवे स्टेशन पर छह यात्री संक्रमित मिले। इनके अलावा एसपी नार्थ आवास, एमएमएमयूटी और एनडीआरएफ के एक-एक कर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। बेतियाहाता, बुद्ध विहार, इंदिरा नगर, तारामंडल, बशारतपुर, रुस्तमपुर में एक-एक परिवार में चार-चार सदस्य संक्रमित मिले हैं।
 

4 of 5
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमितों में 194 शहर के और 56 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 62542 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 58939 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 850 की मौत हो चुकी है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मास्क लगाकर चलते लोग। - फोटो : पीटीआई

185 ने कोरोना से जीती जंग

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच राहत भरी खबर है। 185 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अच्छी बात यह है कि इन लोगों ने होम आइसोलेशन में रहकर आसानी से कोरोना को मात दी है। सीएमओ ने कहा कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाए, तो आसानी से लोग कोरोना से जीत सकते हैं। अगर लापरवाही हुई तो काफी संख्या में लोग संक्रमण के शिकार हो सकते हैं। इसलिए एहतियात बरतें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें