फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीएम सिटी की गोलघर समेत 24 सड़कें बनेंगी 'स्मार्ट', 150 करोड़ खर्च का अनुमान

Tue, 15 Mar 2022 01:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोलघर। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम सिटी की गोलघर, पार्क रोड, सिनेमा रोड समेत 24 सड़कें जल्द ही चमचमाएंगी। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) नगर निगम के सहयोग से इन सड़कों को ‘स्मार्ट सड़क’ के तौर पर विकसित करेगा।

इनपर वाई-फाई समेत कई अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। प्राधिकरण ने इन सड़कों के चयन के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। इसके बाद डीपीआर बनाने का काम होगा। एक अनुमान के मुताबिक ‘स्मार्ट सड़कों’ के इस प्रोजेक्ट पर करीब 150 करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
गोलघर। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि विधानसभा चुनाव के पहले, नगर निगम ने शास्त्री चौक से लेकर यातायात तिराहे तक की सड़क को ‘स्मार्ट’ बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। लेकिन, इसपर कोई काम नहीं हो सका। अब जीडीए नए सिरे से सड़कों को ‘स्मार्ट’ बनाने की योजना पर काम कर रहा है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने सर्वे करने का निर्देश भी दे दिया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोलघर। - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल जिन सड़कों को ‘स्मार्ट सड़क’ में शामिल करने की योजना है उनमें गोलघर, पार्क रोड, सिनेमा रोड, मेडिकल कॉलेज रोड, गोरखनाथ रोड, अंबेडकर चौराहे से रुस्तमपुर रोड, कसया रोड, जेल बाईपास, पैडलेगंज से नौसड़ रोड, असुरन-पादरी बाजार रोड, मोहद्दीपुर से एम्स रोड शामिल हैं। इसके साथ ही कालेसर से लेकर नौसड़ तक की सड़क को भी ‘स्मार्ट सड़क’ बनाने पर मंथन चल रहा है।

4 of 5
गोलघर। - फोटो : अमर उजाला
‘स्मार्ट सड़कों’ पर ये सुविधाएं मिलेंगी
सड़क पटरी पर ग्रीन बेल्ट और फुटपाथ बनाए जाएंगे। टाइल्स लगेंगी। फ्री वाई-फाई जोन बनेगा। क्लोज सर्किट कैमरा से निगरानी होगी। सोलर बेस्ड बस स्टॉप बनेंगे। बिजली पोल हटाकर लाइन को अंडरग्राउंड किया जाएगा। पेयजल व टेलीफोन लाइन को अंडरग्राइंड चैनल में किया जाएगा। सड़क में बीच में लगी स्ट्रीट लाइटें किनारे हो जाएगी। उपलब्धता के आधार पर पार्किंग बनाई जाएगी। पेयजल के लिए वाटर एटीएम के साथ टॉयलेट की सुविधा मिलेगी। ड्रेनेज सिस्टम पर नए सिरे से काम होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह। - फोटो : amar ujala
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि गोरखपुर शहर की कुछ प्रमुख सड़कों को ‘स्मार्ट सड़क’ के तौर पर विकसित किया जाएगा। इससे ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बेहतर होगी और जाम से निजात मिलेगा। सर्वे को लेकर आदेश दिए गए हैं। चयन पर सहमति के बाद इसकी डीपीआर तैयार कराई जाएगी और उसे स्वीकृत कराकर काम शुरू होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें