मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ 1962 में पहली बार विधायक चुने गए थे। वह पांच बार मानीराम विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। बाद में वह चार बार सांसद चुने गए थे। वहीं, योगी आदित्यनाथ अपने गुरु के उलट पहली बार सांसद का चुनाव लड़े और जीत गए। उसके बाद वह पांच बार सांसद चुने गए। 2017 में मुख्यमंत्री बनने पर वह विधानसभा का चुनाव लड़ने के बजाए उच्च सदन के सदस्य बने। पहली बार वह विधानसभा का चुनाव लड़े और भारी मतों से जीते हैं।