गोरखपुर में कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए आम आदमी में उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को टीकाकरण के लिए 12 बूथों पर इंतजाम किए गए थे। इसमें 1263 लोगों ने टीका लगवाया। 804 लोगों को पहली डोज, जबकि 52 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। विभाग का मानना है कि इसी तरह अगर अभियान चलता रहा तो मार्च महीने में लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।