Dhanteras 2020
- फोटो : अमर उजाला।
कपड़े के बाजार में भी रही रौनक
जिनके घरों में शादी है, उन्होंने धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए चुना। लिहाजा कपड़े के बाजार में भी धनतेरस के दिन खूब रौनक रही। सांवरिया होलसेल क्लॉथ बाजार के विनीत पोद्दार ने बताया कि धनतेरस के दिन उनके दुकान में काफी बिक्री हुई। नए-नए डिजाइन और कलेक्शन की खूब मांग रही। कपड़ों के साथ लोगों ने मैचिंग कलेक्शन लेने को तरजीह दी। वहीं संगम साड़ी के निदेशक विष्णु टेकड़ीवाल ने कहा कि जिनके घरों में शादियां हैं, या छठ पूजा होनी है, उन्होंने कपड़ों की खरीदारी के लिए धनतेरस का दिन चुना। सिल्क, जार्जेट, फ्लोर डिजाइन प्रिंट समेत नई डिजाइन की साड़ियों की खूब बिक्री हुई। थोक वस्त्र व्यापारी राजेश नेभानी ने कहा कि धनतेरस ने कोरोना के डर को खत्म कर दिया। खूब बिक्री हुई।