फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 10 हजार लोगों ने देखा बब्बर शेर-बंगाल टाइगर, दो हजार लोग लौटे मायूस

Wed, 31 Mar 2021 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला।
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) के लोकार्पण के दूसरे दिन मंगलवार को करीब 10 हजार लोगों ने सैर की। टिकट खरीदने के लिए सुबह से शाम चार बजे तक लंबी कतार लगी। फिर भी करीब दो हजार लोग टिकट नहीं खरीद सके। इन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। इस बीच टिकट खरीदने के लिए आपाधापी और धक्कामुक्की के बीच हंगामा भी हुआ। चिड़ियाघर प्रशासन ने मुख्य द्वार बंद करा दिया, फिर भी लोग डटे रहे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बुलानी पड़ी। डायल-112 की गाड़ियां आईं, फिर जाकर भीड़ नियंत्रित की जा सकी।
विज्ञापन

2 of 7
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला।
चिड़ियाघर की सैर करने के लिए मंगलवार सुबह से ही दर्शकों का जमावड़ा लगने लगा। दोपहर 12 बजे तक भीड़ इतनी बढ़ गई कि चिड़ियाघर परिसर में वाहन खड़ा कराने की जगह कम पड़ गई। इसके बाद चिड़ियाघर के पास खाली भूमि पर दोपहिया व चौपहिया वाहनों को पार्क कराया गया। दूसरे दिन ही रिकार्ड संख्या में दर्शक चिड़ियाघर आए। पहले दिन 4800 लोगों ने चिड़ियाघर देखा था। दूसरे दिन आठ हजार लोगों ने टिकट खरीदा है। इनके साथ करीब 2000 बच्चे भी आए, जिनकी उम्र छह वर्ष से कम थी। छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों का टिकट नहीं लगता है। लिहाजा, चिड़ियाघर के मुख्य द्वार से 10 हजार लोगों को प्रवेश दिया गया।

 
विज्ञापन

3 of 7
टिकट खरीदते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
दर्शकों ने चिड़ियाघर के अलग-अलग बाड़ों को गौर से देखा और वन्यजीवों के बारे में जानकारी भी ली। बब्बर शेर के बाड़े के बाहर से फोटो खिंचाई। बच्चों ने खूब मस्ती की है। हड़हवा फाटक की प्रतिमा ने अपनी भतीजी अनुभा का केक काटकर जन्म दिन मनाया। उप प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि दर्शकों के उत्साह से चिड़ियाघर प्रशासन गदगद है। डॉ योगेश प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ लगातार चिड़ियाघर का निरीक्षण करते रहे। साथ ही दर्शकों को वन्यजीवों के बारे में जानकारी देते रहे।

 

4 of 7
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला।
आज दो पालियों में खुलेगा मुख्य द्वार
चिड़ियाघर के निदेशक राजामोहन ने बताया कि बुधवार से चिड़ियाघर का मुख्य द्वार दो पालियों में खोला जाएगा। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे खुली है। दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे रहेगी। नई व्यवस्था से मुख्य द्वार से अंदर आकर टिकट लेने वालों को दिक्कत नहीं होगी। टिकट काउंटर सुबह 8:30 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेगा। बुधवार से जो कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, उससे दर्शकों को राहत मिलेगी।

 
विज्ञापन

5 of 7
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला।
जल्द मिलेगा ऑनलाइन टिकट
टिकट काउंटर पर भीड़ से चिड़ियाघर प्रशासन परेशान है। काउंटर की जगह ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था बनाने की कवायद चल रही है। डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू की जा सकती है। इससे काउंटर पर भीड़ नहीं जुटेगी।
 
 
विज्ञापन

6 of 7
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ीं
चिड़ियाघर की सैर करने आए दर्शकों ने कोरोना प्रोटोकाल की जमकर धज्जियां उड़ाईं। बिना मास्क लगाए टिकट काउंटर तक पहुंच गए। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा गया। एक दूसरे से सटकर खड़े हो गए। यह लापरवाही गंभीर संकट पैदा कर सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला।
जाम की जबरदस्त समस्या
चिड़ियाघर आने वाले दर्शकों की वजह से देवरिया रोड पर जबरदस्त जाम लगा। राहगीर व दर्शक घंटों जाम में फंसे रहे। वाहन रेंगते दिखे। इसी का नतीजा रहा कि चिड़ियाघर के आसपास यातायात सिपाहियों की तैनाती करनी पड़ी, फिर एक-एक करके वाहन निकाले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें