फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: फ्रांसीसी परिवार ने ग्रामीणों के संग खेली होली, बोले- पहली बार मनाया ऐसा त्योहार

Tue, 30 Mar 2021 04:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
French family - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवां गांव में रूका फ्रांसीसी परिवार होली के रंग में डूबा नजर आया। गांव के लोगों से मिल जुलकर अबीर गुलाल रंग के साथ विदेशी मेहमानों ने होली खेलकर हर पल को यादगार बनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा त्योहार अपनी जिंदगी में पहली बार मनाया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
वर्गिनी (मध्य) ओफिली (दाएं) लोला (बाएं)। - फोटो : अमर उजाला।
सोमवार को फ्रांसीसी परिवार के सभी सदस्य रंगों से सराबोर नजर आए। वहीं गांव के लोगों ने भी पूरा स्नेह दिया, जिससे विदेशी मेहमानों ने गांव की आबोहवा में अपने आप को ढालते हुए एक दूसरे से मिल जुलकर होली की खुशियों को मनाया।
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों के संग वर्गिनी उनकी दो बेटियां ओफिली, लोला तथा बेटा टॉम पैलेरस। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि बीते 21 मार्च को फ्रांसीसी परिवार के सदस्य गांव में पहुंचे। इसके पहले भी यह लोग यहां आए थे। लेकिन सात माह बीतने के बाद गांव के लोगों की याद आई तो फिर आ गए। अब इनकी होली भी गांव में ही मनी। गांव के लोग भी विदेशी मेहमानों को देखकर खुश हैं।

 

4 of 5
होली खेलता फ्रांसीसी परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
फ्रांसीसी परिवार के मुखिया पैट्रीस पैलेरस व उनकी पत्नी वर्गिनी उनकी दो बेटियां ओफिली, लोला तथा बेटा टॉम पैलेरस फ्रांस के टूलूज शहर के रहने वाले हैं। वर्गिनी ने बताया कि गांव में लोग बहुत अच्छे हैं। होली के त्योहार में भारत की सभ्यता संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिला। ऐसा नहीं लग रहा है कि पराए देश में हूं। अपने घर जैसा माहौल लग रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गांव के बच्चों के साथ टॉम। - फोटो : अमर उजाला।
गांव के बच्चों से घूल मिलकर टॉम ने खेला होली
फ्रांसीसी परिवार में सबसे छोटे सदस्य टॉम पैलेरस गांव के बच्चों के बीच घूले मिले नजर आए। होली के दिन टॉम गांव के बच्चों के साथ जमकर होली खेले। टॉम ने बताया कि बहुत अच्छा लग रहा है। अबीर गुलाल एवं रंग के साथ गांव के बच्चों के बीच होली खेला। गांव में बच्चों के साथ खेलने में अच्छा लग रहा है। गुझिया और मिठाई भी खाने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें