फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: इस साल साउथ की इन अभिनेत्रियों का साड़ी लुक लोगों को लुभाया, डालें एक नजर

Tue, 19 Dec 2023 11:20 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अभिनेत्रियों के साड़ी लुक की बात करें साउथ की अभिनेत्रियों ने इस साल साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखाया। लोगों ने भी इनके लुक को पसंद किया। 
विज्ञापन
1 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
Year Ender 2023: शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे साड़ी पहनना पसंद नहीं होगा। अगर आप भी किसी कार्यक्रम में ट्रेडिशनल लुक कैरी करने का सोच रहीं हैं तो साड़ी आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। चाहे ऑफिस की पार्टी हो, या फिर घर पर कार्यक्रम, हर जगह आप साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं।

हर साल की तरह इस साल भी फैशन का ट्रेंड बदलता रहा लेकिन कुछ अभिनेत्रियों ने इस साल भी साड़ी पहनकर अपना जलवा बरकरार रखा। इन अभिनेत्रियों में साउथ की कई एक्ट्रेस का नाम शामिल है। दरअसल, इस साल साउथ की कई एक्ट्रेस ने हर छोटे-बड़े इवेंट में साड़ी पहनकर अपनी अदाएं दिखाईं। इनका अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आया। जिस वजह से लोगों ने इनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाया।

आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही साउथ की अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने इस साल साड़ी पहनकर लोगों का दिल जीता। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
राशी खन्ना

हर लुक में खूबसूरत दिखने वालीं राशी के साड़ी लुक देखने में काफी कमाल के लगते हैं। इस साल उन्होंने कई बार साड़ी में फोटोशूट कराया, जिस पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया है। 
विज्ञापन

3 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
रश्मिका मंदाना

नेशनल क्रश कही जाने वालीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के अगर लुक की बात करें तो उनका साड़ी लुक तो वैसे भी लोगों को काफी पसंद आता है। अगर उनके इस साल के लुक की बात करें तो फिल्मों के साथ असल जिंदगी में भी उनके साड़ी लुक ने लोगों का दिल जीता। 

4 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
साई पल्लवी

बेहद क्यूट सी दिखने वालीं साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी के साड़ी लुक बेहद खूबसूरत होते है। वो अक्सर सिल्क की साड़ी पहने ही नजर आती हैं। इस साल भी उन्होंने कई जगह साड़ी पहनकर लोगों का प्यार बटोरा। 
विज्ञापन

5 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
श्रिया सरन

अगर साड़ी में भी ग्लैमरस दिखना हो तो श्रिया सरन के लुक से टिप्स लिया जा सकता है। उन्होंने इस साल कई इवेंट्स में साड़ी पहनकर जलवा दिखाया। लोगों ने उनकी तस्वीरों पर काफी प्यार लुटाया। 
विज्ञापन

6 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
नयनतारा

साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहती हैं, लेकिन उनके साड़ी लुक लोगों को काफी प्रभावित करते हैं। वो अक्सर इवेंट्स में साड़ी पहन कर ही पहुंचती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
श्रुति हासन

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हासन का वैसे तो हर लुक बेहद क्लासी होता है, लेकिन अगर बात करें उनके साड़ी लुक की तो वो सबसे बेस्ट होते हैं। इस साल भी उन्होंने कई जगहों पर साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखाया। उनके साड़ी लुक्स लोगों को काफी पसंद आए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें